Weather Forecast: मौसम लेगा करवट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है. स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश गतिविधियां संभव हैं. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast: मौसम लेगा करवट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Live Updates
2:52 AM. 15 Mar 239:22 PM. 14 Mar
इन राज्यों में होगी बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ राज्यों में एक दो दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने कहा है कि आने वाले एक दो दिनों में राजस्थान, पंजाब, और हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
2:52 AM. 15 Mar 239:22 PM. 14 Mar
ग्लोबल वार्मिंग के कारण गहराएगी सूखे और बाढ़ की समस्या
ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण आने वाले समय में सूखे और बाढ़ की समस्या काफी गहराएगी. नेशनल एयरोनॉटिक्स ऐंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) की अगुवाई में एक अध्ययन के बाद ये बात कही है. अध्ययन में कहा गया है कि हमारी धरती के गर्म होने के साथ सूखा और बाढ़ जैसी आपदाएं बार-बार आएंगी और इसकी विभीषिका प्रचंड होगी. अध्ययन में कहा गया कि वैज्ञानिकों ने इसका पूर्वानुमान लगाया है लेकिन इनकी पहचान क्षेत्रीय और महाद्वीप के स्तर पर करना और साबित करना मुश्किल है. (भाषा)
2:52 AM. 15 Mar 239:22 PM. 14 Mar
कई इलाकों में हो सकती है बारिश
मार्च के महीने में देश के कई इलाकों में रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. दिल्ली-मुंबई में तो बीते दिनों सीजन का गर्म दिन रिकार्ड किया गया. इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले एक दो दिनों में मौसम करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है. जिससे उत्तर भारत में भी गर्मी में थोडी कमी आएगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च से लेकर 17 मार्च तक भारत के कई इलाकों में बारिश हो सकती है.
7:55 PM. 14 Mar 232:25 PM. 14 Mar
मध्यप्रदेश में मौसम लेगा करवट
मध्यप्रदेश में बारिश, ओले और तेज आंधी का सिस्टम फिर एक्टिव नजर आ रहा है. मंगलवार को लगभग आधे सूबे में बारिश-तेज आंधी के साथ ओले भी गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
7:55 PM. 14 Mar 232:25 PM. 14 Mar
अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गयी.
7:55 PM. 14 Mar 232:25 PM. 14 Mar
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह-सुबह गर्मी रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गयी है.
मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में सोमवार का दिन गर्म रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने कहा कि मार्च के महीने में दूसरी बार मुंबई में देश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने समुद्री हवाएं नहीं चलने या देरी से चलने को तापमान में वृद्धि का कारण बताया है. स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश गतिविधियां संभव हैं. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in