Weather News: 12 जनवरी तक आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, बढ़ेगी ठंड

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार 12 जनवरी तक देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान आंधी तूफान और ओलावृष्टि भी हो सकती है. बारिश की वजह से ठंड बढ़ने की भी संभावना व्यक्त की गई है.

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 जनवरी को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आंधी-तूफान के साथ वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना है. हरियाणा में मध्यम वर्षा और हल्की आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ स्थानों में 12 और 13 जनवरी को रात/सुबह के समय घने से बहुत घाना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 12 जनवरी को सुबह कहीं-कहीं हल्के कोहरे की संभावना है. अगले दो से तीन दिन न्यूनतम 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना

12 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति की संभावना है. दिल्ली, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में रात/सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है.

यह भी पढ़ें:  वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बदला मौसम, होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग का आया अलर्ट

इन राज्यों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना

12 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है; पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी के इन क्षेत्रों में मछुआरों में न जाने की सलाह

12 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति की संभावना है. श्रीलंका तट के उत्तर में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, मन्नार की खाड़ी और आसपास के कोमोरिन क्षेत्र में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है.

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का कहर जारी है और स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को निचले व मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और मध्यम व ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग जगह पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि 14 जनवरी 2025 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है.

दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश हो सकती है

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी.

राजस्थान में होगी बारिश

मौसम केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 जनवरी से पुनः मौसम शुष्क रहने और कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >