Weather LIVE Updates: राजस्थान में कल हो सकती है भारी बारिश

Weather LIVE Updates Today/01 September/Monsoon : दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गये. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:49 AM. 2 Sept 21 10:19 PM. 1 Sept

राजस्थान में कल हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग ने राजस्थान के सिरोही, जालोर, पाली व बाड़मेर जिले में कहीं -कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, प्रदेश में आज भी कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गयी है.

10:39 PM. 1 Sept 21 5:09 PM. 1 Sept

सितंबर में सामान्य से अधिक होगी बारिश, मौसम विभाग का दावा

सितंबर के लिए अपने पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा है कि उत्तरपश्चिम के कई इलाकों में सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश होगी. सात सितंबर से बारिश और तेज हो सकती है.

8:27 PM. 1 Sept 21 2:57 PM. 1 Sept

सड़कों पर पानी भरने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

दिल्ली में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण शहर की कई सड़को पर पानी भर गया है. इसकी वजह से कई रूट को डायवर्ट किया गया है और प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं. आईटीओ के पास भी दोपहर 2 से 3 बजे के करीब ट्रैफिक जाम की समस्या देखी गयी.

8:27 PM. 1 Sept 21 2:57 PM. 1 Sept

महाराष्ट्र के कई गांव और शहर हुए जलमग्न, जन-जीवन अस्त-व्यस्त 

महाराष्ट्र के जलगांव में विभिन्न क्षेत्र जलमग्न हो गये हैं. जिससे शहर का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भारी बारिश के कारण कई वाहन मलबे में दब गये हैं. एएनआई के एक वीडियो में देखा जा सकता है कि मूसलाधार बारिश के कारण जलगांव, महाराष्ट्र में कैसी स्थिति है. इसके बाद जिले के कई इलाके, घर और सड़कें जलमग्न हो गयी.

8:27 PM. 1 Sept 21 2:57 PM. 1 Sept

बारिश में डूबी दिल्ली, कई इलाकों में भरा पानी

दिल्ली और नोएडा में भारी बारिश के कारण कई सड़कें पूरी तरह डूब गयी हैं. बादल इतने घने हैं कि कई इलाकों में अंधेरा छा गया है. नोएडा से दिल्ली तक की सड़कें पानी में डूब गयी है. आईएमडी के अनुसार ऐसी स्थिति अगले 3-4 दिनों तक बनी रहेगी. दिल्ली में 2 और 3 सितंबर को हल्की बारिश का अनुमान है.

8:27 PM. 1 Sept 21 2:57 PM. 1 Sept

भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के कई हिस्सों में भरा पानी

मौसम विभाग के अनुसार शहर में पिछले 24 घंटों में 64.2 मिमी बारिश हुई. आईएमडी का कहना है कि आम तौर पर एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बादल छाये रहेंगे. ऐसा गुरुग्राम में 3 तीन दिनों तक रहने की संभावना है. वहीं भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई इलाके डूब गये हैं. सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ है. लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मुख्य बातें

Weather LIVE Updates Today/01 September/Monsoon : दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गये. मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम की हर जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >