Breaking Live: सीबीआई ने अनिल देशमुख को क्लीन चिट देने के लीक होने की जांच शुरू की
Copied link
ईडी ने नारद स्टिंग मामले में चार्जशीट दाखिल कर दिया है. चार्जशीट में टीएमसी नेताओं का नाम शामिल है, वहीं झारखंड के महाधिवक्ता व अपर महाधिवक्ता के आपराधिक अवमानना का मामला चलने की सूचना है. ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…
3:53 AM. 2 Sept 213:53 AM. 2 Sept
सीबीआई ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को कथित तौर पर क्लीन चिट देने वाली प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के लीक होने की जांच शुरू कर दी है. यह जानकारी पीटीआई न्यूज एजेंसी के हवाले से मिली है.
3:53 AM. 2 Sept 213:53 AM. 2 Sept
RBI ने एक्सिस बैंक पर 25 लाख का जुर्माना लगाया
नियमों का उल्लंघन करने के मामले में आरबीआई ने एक्सिस बैंक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.
10:25 PM. 1 Sept 2110:25 PM. 1 Sept
पीएम नरेंद्र मोदी ने 125 रुपये का सिक्का जारी किया
इस्कॉन के संस्थापक प्रभुपाद स्वामी की 125 वीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 125 रुपये का सिक्का जारी किया.
9:40 PM. 1 Sept 219:40 PM. 1 Sept
ईडी ने नारद स्टिंग मामले में चार्जशीट दाखिल किया
ईडी ने नारद स्टिंग मामले में चार्जशीट दाखिल कर दिया है. चार्जशीट में टीएमसी नेता फिरहाद हकीम, मदन मित्रा, सुब्रत मुखर्जी व सोवन चटर्जी का नाम शामिल है. ईडी ने इन सभी को तलब किया है.
8:44 PM. 1 Sept 218:44 PM. 1 Sept
आईआरएस अधिकारी जेपी महापात्रा को CBDT का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
इंडियन रेवेन्यू सर्विस के अधिकारी जेपी महापात्रा को सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
7:53 PM. 1 Sept 217:53 PM. 1 Sept
विदा कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
संविदा कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. नौकरियां नियमित करने की मांग की.
7:53 PM. 1 Sept 217:53 PM. 1 Sept
बिजली के तार की चपेट में आ जाने से 5 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में बिजली के तार की चपेट में आ जाने से 5 लोगों की मौत हो गई.
7:53 PM. 1 Sept 217:53 PM. 1 Sept
यूपी के बदायूं में कार की टक्कर से 3 की मौत
यूपी के बदायूं में कार की टक्कर से 3 की मौत, 6 घायल. घायलों में दो की हालात गंभीर(टीवी न्यूज)
7:53 PM. 1 Sept 217:53 PM. 1 Sept
पंजशीर प्रांत के कई इलाकों में तालिबान और एनआरएफ के बीच लड़ाई
अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत के कई इलाकों में तालिबान और एनआरएफ के बीच लड़ाई छिड़ी है. (आजतक न्यूज)
7:53 PM. 1 Sept 217:53 PM. 1 Sept
लिंगराज मंदिर के खुल गये पट
भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर के पट आज से खुल गये है. पट खुलने के बाद भक्तों की भीड उमड़ पड़ी है. वहीं मंदिर खुलने के साथ कोरोना को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं. (आजतक न्यूज)
7:53 PM. 1 Sept 217:53 PM. 1 Sept
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41,965 नए मामले
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 41,965 नए मामले सामने आए है. कोरोना से 33,964 लोगों की रिकवरी हुई. वहीं, 460 लोगों की कोविड से मौत हुई है. केरल में अकेले 30 हजार से ज्यादा मामले.
2:52 PM. 1 Sept 212:52 PM. 1 Sept
रसोई गैस के दाम में बढ़े
सितंबर महीने के पहले ही दिन लोगों को जोर का झटका लगा है. पेट्रोलियम कंपनियों ने महीने के पहले ही दिन रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
2:52 PM. 1 Sept 212:52 PM. 1 Sept
खुल गये स्कूल
आज यानी एक सितंबर से कई राज्यों के स्कूल खुल गये हैं. आज से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई और राज्यों में स्कूल खुल गये हैं. राजधानी दिल्ली में भी 9वीं से 12वीं तक के स्कूल फिर से खुल गए हैं. वहीं स्कूल खुलने पर एक छात्रा ने बताया कि इतने दिनों बाद स्कूल खुला है तो उत्साह है. इस बीच स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का भी निर्देश दिया गया है.
2:52 PM. 1 Sept 212:52 PM. 1 Sept
नक्सल क्षेत्र के युवा भी अब बनेंगे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाया जायेगा. उन्हें इस स्तर पर ले जाने के लिए सहाय योजना से जोड़ा जायेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके लिए निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओ को सहाय योजना से जोड़ें.
2:52 PM. 1 Sept 212:52 PM. 1 Sept
बिहार में सरकारी वेबसाइट पर ऑनलाइन होगी जमीन की खरीद-बिक्री
बिहार में अब जमीन की खरीद-बिक्री आसान हो जाएगी. जल्द ही सरकारी वेबसाइट के सहारे सूबे के जमीन की खरीद बिक्री की जा सकेगी. जमीन के मालिक अब सरकारी वेबसाइट पर जमीन की जानकारी डालेंगे और खरीददार वहीं से अपने पसंद को देखते हुए जमीन मालिक से संपर्क कर सकेंगे. बिचौलिये पर लगाम लगाने में यह बेहतर कदम साबित होगा.
2:52 PM. 1 Sept 212:52 PM. 1 Sept
बच्चों के लिए आज से खुल गया है स्कूल
जैसे-जैसे राज्यों में कोविड 19 के मामलों में कमी आ रही है, स्कूलों को री-ओपेन किया जा रहा है. आज यानी एक सितंबर से कई राज्यों में स्कूलों खुल गये हैं. आज से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई और राज्यों में स्कूल खुल रहे हैं.
2:52 PM. 1 Sept 212:52 PM. 1 Sept
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
ईडी ने नारद स्टिंग मामले में चार्जशीट दाखिल कर दिया है. चार्जशीट में टीएमसी नेताओं का नाम शामिल है, वहीं झारखंड के महाधिवक्ता व अपर महाधिवक्ता के आपराधिक अवमानना का मामला चलने की सूचना है. ऐसी ही तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…