Weather Forecast LIVE Updates : राजस्थान की करौली में पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Weather LIVE: भारत के प्राय: हर राज्यों में ठंड का कहर जारी है. हवा में कनकनी है और ठिठुरन की वजह से सुबह-सुबह लोगों को घर से निकलना भारी पड़ रहा है. घने कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित है. इस दौरान बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में 23 जनवरी से बारिश की भी संभावना जाहिर की जा रही है.

Live Updates
12:28 AM. 20 Jan 22 6:58 PM. 19 Jan

कश्मीर में 21 और 22 जनवरी को भारी बर्फबारी

आईएमडी के अनुसार जम्मू इलाकों में बारिश की संभावना है. कश्मीर में 21 और 22 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है.

12:28 AM. 20 Jan 22 6:58 PM. 19 Jan

राजस्थान में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 21 जनवरी को राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.

12:28 AM. 20 Jan 22 6:58 PM. 19 Jan

राजस्थान में ठंड से थोड़ी राहत

राजस्थान में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर है हालांकि सोमवार की रात जयपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के करीब पहुंच गया था.

12:28 AM. 20 Jan 22 6:58 PM. 19 Jan

दिल्ली एनसीआर में हो सकती है बारिश

आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर के अलावा यूपी के कुछ हिस्सों में 22 जनवरी से भारी बारिश होने के आसार बन रहे हैं. 22 जनवरी के दो दिन बाद तक बारिश की स्थिति बनी रह सकती है.

7:52 PM. 19 Jan 22 2:22 PM. 19 Jan

राजस्थान की करौली में पारा 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है. मंगलवार रात राज्य के करौली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई. मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान अंता में 4.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.6 डिग्री, बूंदी एवं फतेहपुर में 4.9 डिग्री, सवाई माधोपुर में 5.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.6 डिग्री, सीकर में 5.8 डिग्री, संगरिया में 7.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राज्य में ज्यादातर हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. हालांकि, इसमें तुलनात्मक रूप से एक दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. राजधानी जयपुर में मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया.

7:52 PM. 19 Jan 22 2:22 PM. 19 Jan

दिल्ली समेत इन 6 राज्यों में कड़ाके की ठंग के बीच हो सकती है झमाझम बारिश

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इन 6 राज्यों में आगामी 21 जनवरी से बारिश की शुरुआत होगी, जो 23 जनवरी तक जारी रहेगी. इसके बाद 24 जनवरी को मौसम साफ होने के आसार हैं.

मुख्य बातें

Weather LIVE: भारत के प्राय: हर राज्यों में ठंड का कहर जारी है. हवा में कनकनी है और ठिठुरन की वजह से सुबह-सुबह लोगों को घर से निकलना भारी पड़ रहा है. घने कोहरे की वजह से हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित है. इस दौरान बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में 23 जनवरी से बारिश की भी संभावना जाहिर की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >