Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदलेगा मौसम, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी की खबर आ चुकी है. लोगों को अब ठंड का इंतजार है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर जो ताजा जानकारी दी है उसके अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश का मौसम बदलने वाला है.

Cold Weather Forecast News: देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी की खबर आ चुकी है. लोगों को अब ठंड का इंतजार है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर जो ताजा जानकारी दी है उसके अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश का मौसम बदलने वाला है. पहाड़ों पर जहां बर्फबारी देखने को मिलेगी, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश होने की भी संभावना है. इस वजह से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि देश के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में बारिश हो सकती है. आईएमडी की रिपोर्ट की मानें तो, 17 अक्टूबर तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. इस वजह से दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आएगा. लोगों को ठंड का अहसास होने लगेगा.

मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सोमवार से भारी बारिश देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर में अगले चार दिनों के दौरान ऊंची चोटियों में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश या फिर हिमपात होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गयी. झारखंड में मानसून ने 19 जून को प्रवेश किया था. अब राज्य में इस साल मानसून की बारिश नहीं होगी. मौसम शुष्क रहेगा. अब स्थानीय कारकों से ही बारिश होगी. मानसून के लौटने के साथ ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगते हैं. अब हवा का रुख पहाड़ों से होगा, तापमान गिरेगा.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 24 घंटों के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और तमिलनाडु, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब, उत्तरी हरियाणा, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, तटीय कर्नाटक और दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >