Weather Forecast Updates : बर्फबारी से ठंड में हुआ इजाफा,अब उत्तर-पूर्वी मॉनसून की दस्तक, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश में मौसम (Weather forecast) अब बदलता नजर आ रहा है. मानसून (monsoon 2020) जा रहा है और सर्दियों (winter season, snowfall) का मौसम प्रवेश हो चुका है. 28 अक्टूबर (28 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
8:19 AM. 29 Oct 20 8:19 AM. 29 Oct

सामान्य तिथि के 13 दिन बाद वापस गया

दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार बुधवार को देश से विदा हो गया. यह अपनी सामान्य तिथि के 13 दिन बाद वापस गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत हो गई है जिसके चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के हिस्सों, कर्नाटक और केरल में अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बारिश होती है.

8:19 AM. 29 Oct 20 8:19 AM. 29 Oct

मौसम सर्द

चंडीगढ़ में सुबह से धूप निकली हुई है. बावजूद इसके शहर का मौसम सर्द बना हुआ है.

8:53 PM. 28 Oct 20 8:53 PM. 28 Oct

मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी

मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं मौसम है कि अभी भी अपने रंग बदल रहा है.

6:57 PM. 28 Oct 20 6:57 PM. 28 Oct

मौसमी हलचल की उम्मीद कम

पूर्वी भारत में अधिकांश राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसमी हलचल की उम्मीद कम है.

5:41 PM. 28 Oct 20 5:41 PM. 28 Oct

दिल्ली-एनसीआर का AQI 348 ऊपर चढ़ता गया

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर अक्टूबर के पहले सप्ताह मध्यम श्रेणी में चल रहा था और अधिक चिंता का विषय नहीं था. लेकिन उसके बाद से हवा में लगातार जहर घुलता गया और दिल्ली-एनसीआर का AQI 348 ऊपर चढ़ता गया.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

स्काईमेट वेदर के अनुसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी मॉनसून कल तक तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में दस्तक दे सकता है.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

गुरुवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है

सफर ने कहा कि बुधवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में थोड़ा सुधार होने का अनुमान है, लेकिन गुरुवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिनों का मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि झारखंड से मानसून लौट चुका है और अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहते हुए आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

दिल्ली में चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार को 312, सोमवार को 353, रविवार को 349, शनिवार को 345 और शुक्रवार को 366 था. उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार

राष्ट्रीय राजधानी में हवा की रफ्तार बढ़ने से बुधवार को प्रदूषण के स्तर की कमी आई लेकिन यह स्थिति कम समय के लिए ही बरकरार रह सकती है. पूर्वाह्न दस बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 रहा जो “खराब श्रेणी” में आता है। इससे पहले लगातार पांच दिन तक एक्यूआई “बेहद खराब” श्रेणी में था.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

हल्की बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एयर प्रेशर का एरिया विकसित होने के कारण से पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और मध्य प्रदेश समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

ठंड भी धीरे धीरे आना शुरू

झारखंड में मानसून अब सभी जिलों से पूरी तरह वापस लौट चुका है, जिसके बाद मौसम शुष्क हो रहा है और ठंड भी धीरे धीरे आना शुरू हो गया है.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

उत्तर प्रदेश के लोगों को तेज ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अहसास

आने वाले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के लोगों को तेज ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अहसास होने वाला है. आस-पास के क्षेत्रों में पिछले 4 दिन में पारा नीचे आ चुका है. मौसम विभाग की मानें तो एयर प्रेशर के कमजोर पड़ने से शाम के समय तापमान में लगातार गिरावट आएगी.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

मिनिमम टेंपरेचर में काफी गिरावट

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. कुछ दिनों से मिनिमम टेंपरेचर में काफी गिरावट देखने को मिल रही है.

2:19 PM. 28 Oct 20 2:19 PM. 28 Oct

IMD के अनुसार

भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और केरल के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्‍तर-पूर्वी मानसून के कारण 28 अक्‍टूबर के आसपास तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और कर्नाटक व केरल के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

स्‍कायमेट वेदर के अनुमान के अनुसार

स्‍कायमेट वेदर के अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में देश का मुख्य मानसून सभी क्षेत्रों को अलविदा कह जाएगा और इसी दौरान उत्तर-पूर्वी मानसून यानी मिनी मॉनसून के आगमन के लिए वातावरण बन जाएगा.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम

अब बंगाल की खाड़ी में जो मौसमी सिस्टम विकसित हो रहे हैं उनका रुख मध्य भारत की बजाए पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की तरफ होने की संभावना है.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

बर्फबारी से ठंड में इजाफा

हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है जिससे मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर बर्फबारी

केदारनाथ और यमुनोत्री की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है, जिससे निचले इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

हवा की गति बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्के सुधार की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हो गया लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी “बहुत खराब” श्रेणी में बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार होने की संभावना है. हवा की गति कम होने और तापमान कम होने से प्रदूषक पदार्थ सतह के करीब हवा में जम जाते हैं, जबकि हवा की गति तेज होने से प्रदूषकों के बिखराव में मदद मिलती है.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

0 और 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’

दिल्ली में मंगलवार सुबह 10 बजे एक्यूआई 335 दर्ज किया गया. 24 घंटे का औसत एक्यूआई सोमवार को 353 था. यह रविवार को 349, शनिवार को 345 और शुक्रवार को 366 था. उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

‘सफर’ के अनुसार

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ‘सफर’ के अनुसार, हवा की दिशा और गति पंजाब तथा हरियाणा के पड़ोसी क्षेत्रों में पराली जलाए जाने से निकले प्रदूषकों के यहां तक पहुंचने के लिए अनुकूल है. हालांकि, उसने कहा कि स्थानीय हवा की गति में सुधार होने से इसका प्रभाव कम होगा. पराली जलने से होने वाले प्रदूषण का दिल्ली की पीएम2.5 सघनता में हिस्सा सोमवार को 16 प्रतिशत था. यह रविवार को 19 प्रतिशत और शनिवार को 9 प्रतिशत था.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

नासा के कृत्रिम उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीर

नासा के कृत्रिम उपग्रह द्वारा ली गई तस्वीरों में पंजाब, हरियाणा और आस-पास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पराली जलती हुई दिख रही है. पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राज्य में इस साल 21 सितंबर से 25 अक्टूबर के बीच पराली जलाए जाने की 14,461 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 9,796 घटनाएं सामने आई थीं. हरियाणा में इस सीजन में अब तक पराली जलाए जाने की लगभग 4,284 घटनाएं दर्ज की गई हैं. केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता 31 अक्टूबर तक “बहुत खराब” श्रेणी में रहने की आशंका है.

7:53 AM. 28 Oct 20 7:53 AM. 28 Oct

posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश में मौसम (Weather forecast) अब बदलता नजर आ रहा है. मानसून (monsoon 2020) जा रहा है और सर्दियों (winter season, snowfall) का मौसम प्रवेश हो चुका है. 28 अक्टूबर (28 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >