Weather Forecast Updates : आज मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में बारिश की संभावना, दिल्ली में साफ रहेगा आसमान

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ गया है. बंगाल की खाड़ी में बने low pressure area के कारण देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. 16 अक्टूबर (16 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. Maharashtra के जिलों में rain ने 27 लोगों की जान ले ली है. Mumbai और पुणे में जमकर बारिश के आसार बने हुइए हैं. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
9:52 PM. 16 Oct 20 9:52 PM. 16 Oct

शनिवार को मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में बारिश की संभावना, दिल्ली में साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को आसमान साफ रहेगा. मुंबई में आमतौर पर बादल छाये रहेंगे. साथ ही हल्‍की बरसात की भी संभावनपा है. चेन्नई में बादल छाये रहेंगे. हल्‍की बारिश की संभावना है. कोलकाता में हल्‍की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के जम्‍मू, श्रीनगर और लद्दाख में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा. इधर, गुवाहाटी में कोहरे और धूंध के साथ आसमान में बादल छाये रहेंगे.

9:52 PM. 16 Oct 20 9:52 PM. 16 Oct

तेलंगाना के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बाैछार की संभावना

तेलंगाना के गुंटूर, जांगों, खम्मम, महबूबनगर, महबूबनगर, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, रंगा रेड्डी, सूर्यदत्त, यदाद्री-भोंगीर जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछार की संभावना है.

9:52 PM. 16 Oct 20 9:52 PM. 16 Oct

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

आंध्र प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी, गुंटूर, कृष्णा, प्रकाशम, श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम, विजयनगरम जिलों में अगले चार से छह घंटों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

5:18 PM. 16 Oct 20 5:18 PM. 16 Oct

अरब सागर पर डिप्रेशन

अरब सागर पर डिप्रेशन बन सकता है. मध्य प्रदेश व गुजरात में बारिश बढ़ेगी

3:03 PM. 16 Oct 20 3:03 PM. 16 Oct

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार

राष्ट्रीय राजधानी में हवा चलने से प्रदूषक तत्वों में छितराव होने से शुक्रवार को वायु प्रदूषण के स्तर में थोड़ी सी गिरावट आई है. शहर में सुबह दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 251 दर्ज किया गया. बृहस्पतिवार को औसत एक्यूआई 315 रहा जो 12फरवरी के बाद से सबसे खराब रहा.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

सोलापुर जिले में बारिश का जोर घटा, कई इलाके अब भी जलमग्न

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बारिश का जोर घटा है, लेकिन कई इलाके अब भी बाढ़ग्रस्त हैं, जहां 17,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

यूपी के गोरखपुर का मौसम

यूपी के गोरखपुर में गर्मी से शुक्रवार को भी राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

अगले सप्‍ताह से ठंड का आगाज

आगरा में अगले सप्‍ताह से ठंड का आगाज हो जाएगा. रात के तापमान में और ज्‍यादा गिरावट आएगी.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

यहां मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिमी भारत और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों और मध्यप्रदेश के दक्षिणी भागों में 16 अक्टूबर को यानी आज बारिश की संभावना है.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार

16 से 19 अक्टूबर के बीच मध्य प्रदेश और गुजरात के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

‘ओरेंज’ अलर्ट जारी

आईएमडी ने मुंबई और पड़ोसी ठाणे जिले के लिए ‘ओरेंज’ अलर्ट जारी किया था और बृहस्पतिवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया था. आईएमडी ने शहर और उपनगरों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए शुक्रवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

पुणे के संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया

पुणे के संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि सोलापुर, सांगली और पुणे में बुधवार से अभी तक वर्षा जनित घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हुई है. सोलापुर में 14, सांगली में नौ और पुणे में से चार लोगों की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि सोलापुर जिले के पंढरपुर में दीवार गिरने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई, अन्य लोगों की मौत वर्षा जनित अन्य घटनाओं में हुई है. अधिकारी ने बताया कि पुणे में चार लोगों की मौत दौंद तहसील के खानोटा में एक झरने में झूबने से हुई. एक व्यक्ति अभी भी लापता है. सांगली जिले में वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश होगी

महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में दो दिन भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

बिहार, झारखंड और यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो बिहार, झारखंड और यूपी में बारिश की संभावना बनी हुई है. क्योंकि सीजन का पहला डिप्रेशन बंगाल की खाड़ी पर विकसित हो चुका है. इसके बाद कुछ दिनों में ठंड दस्तक दे देगी.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

तीसरा मौसमी सिस्टम उभरने वाला है

बंगाल की खाड़ी में जहां तीसरा मौसमी सिस्टम उभरने वाला है, वहीं अरब सागर के उत्तरी-मध्य भागों पर 16 अक्टूबर को एक डिप्रेशन बन सकता है.

1:30 PM. 16 Oct 20 1:30 PM. 16 Oct

पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश

अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.

7:33 AM. 16 Oct 20 7:33 AM. 16 Oct

इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग ने इस साल ज्यादा सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, ला नीना के प्रभाव के कारण इस साल कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

7:33 AM. 16 Oct 20 7:33 AM. 16 Oct

आईएमडी ने कहा

आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को कोंकण और गोवा के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की और मध्यम स्तर की बारिश तथा दक्षिणी गुजरात के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

7:33 AM. 16 Oct 20 7:33 AM. 16 Oct

बारिश ने ली 27 लोगों की जान

पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली और पुणे जिलों में वर्षा जनित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीनों जिलों के 20,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. पूरी रात हुई बारिश के कारण राजधानी मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है. पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है.

7:33 AM. 16 Oct 20 7:33 AM. 16 Oct

महाराष्ट्र के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के अरब सागर की तरफ बढ़ने की संभावना: आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण के ऊपर बन रही कम दबाव की स्थिति के अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है तथा अगले 48 घंटे में यह मजबूत होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगी. इसने कहा कि इस चक्रवाती स्थिति के प्रभाव की वजह से अगले दो दिन में महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कोंकण और दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी महाराष्ट्र और तटीय जिलों में बुधवार से ही भारी बारिश हो रही है जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है.

7:33 AM. 16 Oct 20 7:33 AM. 16 Oct

अधिकतर स्थानों पर हल्की तथा मध्यम स्तर की बारिश

विभाग ने कहा कि कोंकण और गोवा तथा महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अधिकतर स्थानों पर हल्की तथा मध्यम स्तर की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी. दक्षिणी कोंकण और आसपास के महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक भारी बारिश (एक दिन में 20 सेंटीमीटर से अधिक) होने की संभावना है.

7:33 AM. 16 Oct 20 7:33 AM. 16 Oct

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण बारिश का मौसम और आगे बढ़ गया है. बंगाल की खाड़ी में बने low pressure area के कारण देश के कई क्षेत्रों में heavy rain हुई. 16 अक्टूबर (16 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. Maharashtra के जिलों में rain ने 27 लोगों की जान ले ली है. Mumbai और पुणे में जमकर बारिश के आसार बने हुइए हैं. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >