Weather Forecast Updates : दिल्ली में भारी बारिश की संभावना, बिहार में अलर्ट, यूपी-झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों का हाल जानें

Weather Forecast today LIVE Updates : झारखंड (jharkhand weather) और बिहार (bihar weather,flood) के कई इलाके में बीती रात से बारिश जारी है. इधर दिल्ली-एनसीआर (delhi ncr weather) में मौसम विभाग (IMD) ने बारिश (Rain) की संभावना व्यक्त की है. ओडिशा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश और बांध से पानी छोड़ जाने के आलोक में 175 गांवों से 53,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 644 गांव अब भी बाढ़ (Flood) से प्रभावित हैं. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

Live Updates
11:02 PM. 2 Sept 20 5:32 PM. 2 Sept

जम्मू कश्मीर में अंतिम चरण पर मानसून

जम्मू कश्मीर में मानसून अब अंतिम चरण पर है. तापमान में भी हल्की गिरावट आई है. मौसम बदलने की ओर रुख कर चुका है लेकिन अभी भी उमस परेशान कर रही है. मौसम साफ होने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला हुआ है.बुधवार को बड़ी गाड़ियों को कश्मीर से जम्मू के लिए छोड़ा गया जबकि जम्मू से कश्मीर के लिए छोटी गाड़ियों को रवाना किया गया है.मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार बारिश के आसार कम ही हैं लेकिन बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है. हल्के बादल छाए रहेंगे.

10:35 PM. 2 Sept 20 5:05 PM. 2 Sept

सितंबर में इन इलाकों में बदल सकता है मौसम

सितंबर की शुरुआत में भी मौसम का मिजाज बदला नजर आ रहा है. मौसम विभाग द्वारा ज्यादातर स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया जा रहा है. इस बार आपको बता दें कि अगस्त महीने में सामान्य से 27 फीसद अधिक बारिश हुई है. यह पिछले 120 साल में दर्ज की गई चौथी सर्वाधिक बारिश है.

10:02 PM. 2 Sept 20 4:32 PM. 2 Sept

बदलने वाला है दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. इस बदलाव के दौरान बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में भी तेज बारिश की संभावना है. ऐसे में एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार से शुरू होकर बारिश का यह दौर दो दिन तक चलेगा. वहीं, स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) ने बताया कि मानसून की अक्षीय रेखा फिलहाल दिल्ली के दक्षिण में है और थोड़ा कमजोर स्थिति में है. नमी भरी हवा केवल बंगाल की खाड़ी से आ रही है.

10:02 PM. 2 Sept 20 4:32 PM. 2 Sept

हरियाणा में सीजन में सबसे कम अगस्त माह में हुई बारिश

राज्य में मॉनसून पीरियड (1 जून से 31 अगस्त) तक भारत मौसम विज्ञान विभाग में दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक सामान्य से 3 फीसद कम बारिश दर्ज हुई है. इस दौरान राज्य में सामान्य बारिश 364.1 मिलीमीटर की जगह 352.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. परन्तु राज्य के ग्यारह जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है. अगस्त माह में कम बारिश होने के कारण बारिश का ग्राफ फिर से कमी की ओर चला गया है.

8:36 PM. 2 Sept 20 3:06 PM. 2 Sept

उत्तराखंड में बारिश का कुछ ऐसा है हाल

उत्तराखंड में बारिश से कुछ राहत मिली है. अधिकतर जिलों में पिछले तीन से बेहद कम बारिश हुई है. ऐसे में चारधाम समेत सभी प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पांच जिलों देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर ग्‍लोगी पॉवर हाउस के उपर फिर से भूस्‍खलन हुआ है. पीडब्‍ल्‍यूडी की टीम मार्ग से मलबा हटा रही है. मार्ग पर यातायात तीसरे दिन भी बंद है.

7:52 PM. 2 Sept 20 2:22 PM. 2 Sept

दिल्ली में इस साल अगस्त महीने में 237 मिमी बारिश दर्ज हुई

दिल्ली में इस साल अगस्त महीने में 237 मिमी बारिश दर्ज हुई जो पिछले सात साल में इस महीने में हुई सबसे ज्यादा बारिश है. बुधवार को सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 54 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. वायु सूचकांक 0-50 के बीच सुरक्षित माना जाता है. इसके बाद 51-100 संतोषजनक, 101-200 के बीच मध्यम, 201-300 के बीच खराब, 301-400 के बीच बेहद खराब और 401-500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

मुख्य बातें

Weather Forecast today LIVE Updates : झारखंड (jharkhand weather) और बिहार (bihar weather,flood) के कई इलाके में बीती रात से बारिश जारी है. इधर दिल्ली-एनसीआर (delhi ncr weather) में मौसम विभाग (IMD) ने बारिश (Rain) की संभावना व्यक्त की है. ओडिशा में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में भारी बारिश और बांध से पानी छोड़ जाने के आलोक में 175 गांवों से 53,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. उत्तर प्रदेश के 16 जिलों के 644 गांव अब भी बाढ़ (Flood) से प्रभावित हैं. मौसम के हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >