Weather Forecast Today LIVE Updates : अभी ठंड से राहत नहीं, दिल्ली में बारिश तो, जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, जानें झारखंड-यूपी-बिहार का हाल
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत में जारी शीतलहर (cold wave) के बीच देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है. दिल्ली में आज सुबह बारिश (delhi min temp,weather) ने हल्की ठंड बढा दी है. देश के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. उत्तरी राज्यों में शीतलहर जारी है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall) के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप (cold) और बढ़ गया. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
11:03 PM. 3 Jan 2111:03 PM. 3 Jan
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, राजमार्ग-44 बंद
जम्मू-कश्मीर में इस समय भारी बर्फबारी हो रही है. जवाहर सुरंग के आस-पास के इलाके में भारी बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-44 को बंद कर दिया गया है.
11:03 PM. 3 Jan 2111:03 PM. 3 Jan
दिल्ली में भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर पिछले 3 घंटों के दौरान बारिश हुई है. दिल्ली (सफदरजंग): 6.4 मिमी, दिल्ली (पालम): 1.5 मिमी, दिल्ली (लोदी रोड): 8.0 मिमी.
7:58 PM. 3 Jan 217:58 PM. 3 Jan
पंजाब और हरियाणा में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे में पंजाब और हरियाणा में कुछ-कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
7:09 PM. 3 Jan 217:09 PM. 3 Jan
पंजाब और हरियाणा में बारिश, न्यूनतम तापमान बढ़ा
पंजाब और हरियाणा में बारिश के बाद रविवार को ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है.
7:09 PM. 3 Jan 217:09 PM. 3 Jan
हिमाचल में हो सकती है भारी बर्फबारी
मौसम विज्ञान ने 4 और 5 जनवरी को शिमला सहित ऊंचाई वाले कई स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है. वहीं, सोलन, ऊना, कांगड़ा समेत मैदानी इलाकों में तूफान व बिजली चमकने का अनुमान है.
5:56 PM. 3 Jan 215:56 PM. 3 Jan
न्यूनतम तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई तथा बादल छाए रहने और पूर्वी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है.
5:23 PM. 3 Jan 215:23 PM. 3 Jan
बिहार में बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. बादलों की उपस्थिति के कारण रात के तापमान में वृद्धि होगी. सुबह और शाम में कुहासा अधिक रहने की संभावना है.
5:23 PM. 3 Jan 215:23 PM. 3 Jan
मध्य प्रदेश में बारिश
मध्य प्रदेश में अगले कुछ घंटों में राजधानी भोपाल सहित कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. खासकर ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन संभाग के जिलों में मौसम बदलने की संभावना है.
5:23 PM. 3 Jan 215:23 PM. 3 Jan
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच जोरदार बारिश
दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच जोरदार बारिश से मौसम क��� मिजाज बदल चुका है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में रविवार तड़के से गरज के साथ तेज बारिश हो रही है.
5:23 PM. 3 Jan 215:23 PM. 3 Jan
बारिश की संभावना
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 03 जनवरी को बारिश (Rain) की संभावना जताई है.
5:23 PM. 3 Jan 215:23 PM. 3 Jan
बिजली की गरज के साथ बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 जनवरी को बिजली की गरज के साथ बारिश की संभावना है, जबकि 4-5 जनवरी को घने कोहरे छा सकता है.
5:23 PM. 3 Jan 215:23 PM. 3 Jan
मौसम विभाग के अनुसार
मौसम विभाग के अनुसार राजगढ़, अलवर, दौसा, सोनीपत, दादरी, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, बदायूं, मोदीनगर, मथुरा, हाथरस, जिंद, पानीपत, करनाल सहित कई जगहों पर बारिश का अनुमान है.
5:23 PM. 3 Jan 215:23 PM. 3 Jan
झारखंड में शीतलहरी नहीं
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में झारखंड में शीतलहरी नहीं चलेगी. तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन ज्यादा ठंड का प्रकोप नहीं रहेगा.
5:23 PM. 3 Jan 215:23 PM. 3 Jan
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बिहार में
अगले 24 घंटे में बिहार में रात के तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सूबे के मौसम पर दिखने वाला है.
1:25 PM. 3 Jan 211:25 PM. 3 Jan
हिमाचल प्रदेश में तापमान शून्य से नीचे
हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस चला गया है. इस बीच, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बर्फबारी को लेकर मौसम का ”येलो अलर्ट” जारी किया है.शिमला के मौसम केद्र ने तीन से पांच जनवरी और आठ जनवरी को राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है.
1:25 PM. 3 Jan 211:25 PM. 3 Jan
दिल्ली में बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिस्सों में आज सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाये रहने के चलते न्यूनतम तापमान बढ़ गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत पर शुरू हो गया है.
1:25 PM. 3 Jan 211:25 PM. 3 Jan
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त ठंड और शीतलहर की चपेट में रहे. आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में जबर्दस्त शीतलहर चली और कई क्षेत्र घने कोहरे के प्रभाव में रहे. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद में न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
1:25 PM. 3 Jan 211:25 PM. 3 Jan
पंजाब और हरियाणा में बारिश
पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी मौसम सर्द नजर आ रहा है, हरियाणा के हिसार में तापमान गिरकर दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोनों ही राज्यों के कई हिस्सों में रातभर बारिश हुई.
1:25 PM. 3 Jan 211:25 PM. 3 Jan
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates : उत्तर भारत में जारी शीतलहर (cold wave) के बीच देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है. दिल्ली में आज सुबह बारिश (delhi min temp,weather) ने हल्की ठंड बढा दी है. देश के कई इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. उत्तरी राज्यों में शीतलहर जारी है. पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी (snowfall) के बाद उत्तरभारत में शीतलहर का प्रकोप (cold) और बढ़ गया. मौसम विभाग (IMD Alest) ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal, Jharkhand, bihar, Madhya Pradesh Weather updates) के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है. मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…