Weather Forecast: अभी बारिश की संभावना नहीं, दिल्ली में अलर्ट, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का हाल

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
8:59 PM. 9 Apr 22 8:59 PM. 9 Apr

दिल्ली-एनसीआर में पारा 42.4 डिग्री तक चढ़ा

दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं का प्रकोप शनिवार को जारी रहा. अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले पांच साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था. इसके साथ ही गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

8:59 PM. 9 Apr 22 8:59 PM. 9 Apr

भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक

भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. एक ही मैसेज बार-बार डाल दिया गया है. मौसम विभाग की कोई भी जानकारी यूजर्स को ट्विटर पर नहीं मिल पा रही. आईएमडी के ट्विटर अकाउंट को बाद में बहाल कर दिया गया.

8:59 PM. 9 Apr 22 8:59 PM. 9 Apr

राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी जारी

राजस्थान के अधिकांश इलाके तेज गर्मी की चपेट में हैं, जहां शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान धौलपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा. शनिवार को अधिकतम तापमान धौलपुर में 45.5 डिग्री, संगरिया में 45.0 डिग्री, पिलानी में 44.9 डिग्री, गंगानगर में 44.6 डिग्री, करौली में 44.7 डिग्री, टोंक में 44.4 डिग्री व चुरू में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी 48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

2:29 PM. 9 Apr 22 2:29 PM. 9 Apr

झारखंड में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा

मौसम केंद्र ने कहा है कि 14 अप्रैल तक झारखंड में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. इस कारण लोगों गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा) के साथ-साथ गिरिडीह जिले में 12 अप्रैल तक लू चलने की बात कही है.

2:29 PM. 9 Apr 22 2:29 PM. 9 Apr

आईएमडी ने बताया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वक्त के मौसम के लिहाज से सामान्य है. वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज रिकॉर्ड की गई.

2:29 PM. 9 Apr 22 2:29 PM. 9 Apr

दिल्ली में लू चलने की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लू चलने की आशंका है और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

2:29 PM. 9 Apr 22 2:29 PM. 9 Apr

बेमौसम बारिश

सिवनी भू अभिलेख शाखा के प्रभारी अधीक्षक शनिपाल शाह परतेती ने बताया कि सिवनी जिले में बेमौसम बारिश के साथ कई स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, 12 लोगों के घायल होने की सूचना है.

2:29 PM. 9 Apr 22 2:29 PM. 9 Apr

मध्य प्रदेश : सिवनी जिले में आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर आसमानी बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य झुलस गये. ये घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं.

10:25 AM. 9 Apr 22 10:25 AM. 9 Apr

आईएमडी के अलर्ट के बारे में जानें

आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार तरह के अलर्ट जारी करता है. ‘ग्रीन अलर्ट’ में किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती. ‘येलो अलर्ट’ में सतर्क, जबकि ‘ऑरेंज अलर्ट’ में तैयार रहने को कहा जाता है. ‘रेड अलर्ट’ जारी होने पर कार्रवाई करने की आवश्यकता होती है. मैदानी इलाकों में, भीषण गर्मी उस वक्त घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक व सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है.

10:25 AM. 9 Apr 22 10:25 AM. 9 Apr

आईएमडी ने कहा

आईएमडी ने कहा कि भीषण गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है और शनिवार को सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. हालांकि, मंगलवार से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है, जिसके चलते भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

8:48 AM. 9 Apr 22 8:48 AM. 9 Apr

अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम सात डिग्री ज्यादा

शुक्रवार को दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया. मुंगेशपुर, नजफगढ़, पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मौसम केंद्रों में अधिकतम तापमान क्रमश: 43 डिग्री सेल्सियस, 43.3 डिग्री सेल्सियस, 43.4 डिग्री सेल्सियस और 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8:16 AM. 9 Apr 22 8:16 AM. 9 Apr

अगले पांच दिनों तक झारखंड बारिश की कोई संभावना नहीं

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा है कि झारखंड में लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है. खासकर उत्तर-पश्चिम इलाका में लू की स्थिति बन गयी है. अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि, झारखंड में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. जिससे बारिश तो नहीं होगी, लेकिन जमशेदपुर, सरायकेला-खरसांवा, चाईबासा इलाके में आकाश में हल्के बादल छाये रहने की उम्मीद है.

8:16 AM. 9 Apr 22 8:16 AM. 9 Apr

बिहार का मौसम

बिहार में अभी मौसम के तेवर नर्म होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं. नौ अप्रैल से यानी आज से पूरे बिहार में लू चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. फिलहाल दक्षिणी-पश्चिम बिहार के छह से अधिक जिलों में लू का कहर जारी है.

7:30 AM. 9 Apr 22 7:30 AM. 9 Apr

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदलता जा रहा है. अब तक जहां लोगों को सिर्फ गर्मी के सितम का सामना करना पड़ा रहा था, ऐसे में अब तपिश के साथ लू भी लोगों को परेशान कर रहा है. मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा. प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और 10 अप्रैल तक तापमान इसी तरह से हर रोज नए रिकॉर्ड बना सकता है.

7:30 AM. 9 Apr 22 7:30 AM. 9 Apr

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

राजस्थान के अधिकांश इलाके गर्मी की चपेट में हैं जहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6-7 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में तीव्र हीटवेव की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की है. उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान के अधिकतर स्थानों का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. आगामी 3 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तत्पश्चात दो-दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है.

7:30 AM. 9 Apr 22 7:30 AM. 9 Apr

दिल्ली में कुछ स्थानों पर 43 डिग्री से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को ‘भीषण गर्मी’ पड़ी और सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को भी भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि दो मौसम केंद्रों को छोड़कर शहर के सभी स्वचालित केंद्रों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया.

7:30 AM. 9 Apr 22 7:30 AM. 9 Apr

एमपी के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे ये दोनों स्थान देश के 10 सबसे अधिक गर्म स्थानों वालों की सूची में रहे. इसके अलावा, प्रदेश के कई जिलों में लू रही. आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी. के. साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम एवं राजगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. साहा ने बताया कि अगले चार दिनों में प्रदेश के कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >