Weather Forecast Updates : चक्रवात ‘असानी’ मचाएगा तबाही! यहां होगी भारी बारिश, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Today Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Cyclone Asani) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस तूफान के मद्देनजर मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बारिश की आशंका है. तूफान का असर झारखंड और बिहार में भी नजर आ सकता है. जानें मौसम का हाल

Live Updates
3:16 PM. 9 May 22 9:46 AM. 9 May

असानी चक्रवात का बिहार पर पड़ेगा आंशिक असर

असानी चक्रवात का बिहार पर आंशिक असर पड़ेगा. आइएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के पूर्वी और हिमालय की तलहटी वाले इलाकों में आंधी-पानी की स्थिति बनेगी. शेष बिहार में केवल हवा का प्रवाह तेज हो सकता है. हालांकि, असानी चक्रवात को लेकर आइएमडी पटना ने किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है.

3:16 PM. 9 May 22 9:46 AM. 9 May

असानी चक्रवात का छत्तीसगढ़ पर असर

असानी चक्रवात का छत्तीसगढ़ पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हवा की दिशा में परिवर्तन होगा, जिसके कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसका मतलब यह है कि छत्तीसगढ़ में पारा गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

3:16 PM. 9 May 22 9:46 AM. 9 May

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहने के बीच प्रदेश में रविवार को बांसवाड़ा और बाड़मेर सर्वाधिक गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बांसवाडा का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस जबकि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी चार दिनों तक बांसवाडा, डूंगरपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, टोंक, करौली, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, बाडमेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, चूरू में लू चलने की संभावना जताई है.

3:16 PM. 9 May 22 9:46 AM. 9 May

यूपी का मौसम

लखनऊ स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई बारिश की वजह से मौसम में नमी बढ़ी है. आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा.

3:16 PM. 9 May 22 9:46 AM. 9 May

ओडिशा और बंगाल अलर्ट पर

मौसम विभाग ने असानी की गति और तीव्रता के अपने पूर्वानुमान में कहा, इसके बाद गंभीर चक्रवाती तूफान के बुधवार को भयानक चक्रवाती तूफान में बदलने और गुरुवार तक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है. यह कहते हुए कि यह प्रणाली ओडिशा या आंध्र प्रदेश में नहीं आएगी, आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार शाम से बारिश होने का कारण बनेगा. ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने कहा कि राज्य सरकार ने बचाव अभियान के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है.

3:16 PM. 9 May 22 9:46 AM. 9 May

दिल्ली में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है. आइएमडी ने नौ मई यानी आज से शुरू होने वाले लू के दौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. आज से राष्‍ट्रीय राजधानी के तापमान में और इजाफा होने की संभावना विभाग ने वयक्‍त की है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: चक्रवाती तूफान ‘असानी’ (Cyclone Asani) को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस तूफान के मद्देनजर मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बारिश की आशंका है. तूफान का असर झारखंड और बिहार में भी नजर आ सकता है. जानें मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >