Weather Forecast Update: दिल्ली में गर्मी, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें अपने इलाके का मौसम

Weather Forecast Today LIVE Updates: बारिश के नहीं होने से दिल्ली में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. झारखंड में एक बार फिर मॉनसून के सक्रिया होने की संभावना जतायी जा रही है. बिहार के कुछ हिस्‍सों में बाढ़ का कहर जारी है. मुंबईवासियों को भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है. जानें यूपी-एमपी सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Live Updates
4:35 AM. 9 Jul 22 11:05 PM. 8 Jul

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तर प्रदेश की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं कहीं तेज बारिश हो सकती है. मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर इसे मध्यम बारिश हो सकती है.

1:42 AM. 9 Jul 22 8:12 PM. 8 Jul

अगले 24 घंटें के दौरान इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश, गुजरात के शेष हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

1:42 AM. 9 Jul 22 8:12 PM. 8 Jul

झारखंड के इन जिलों में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) झारखंड के अनसुार रांची, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, पश्चिम सिंघभूम, जिले के कुछ स्थानों पर अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

8:27 PM. 8 Jul 22 2:57 PM. 8 Jul

राजस्‍थान में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी नौ जुलाई को राजस्‍थान के झालावाड़ और चूरू जिले में बहुत भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

8:27 PM. 8 Jul 22 2:57 PM. 8 Jul

जयपुर में उमस से परेशान हैं लोग

राजस्थान के कई हिस्सों में मॉनसूनी बारिश के बीच राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह लोग उमस से परेशान रहे. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गयी.

8:27 PM. 8 Jul 22 2:57 PM. 8 Jul

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिए बंद

रामबन जिले में शुक्रवार को कई स्थानों पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन होने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन भी शामिल हैं.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates: बारिश के नहीं होने से दिल्ली में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गयी है. झारखंड में एक बार फिर मॉनसून के सक्रिया होने की संभावना जतायी जा रही है. बिहार के कुछ हिस्‍सों में बाढ़ का कहर जारी है. मुंबईवासियों को भारी बारिश से कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है. जानें यूपी-एमपी सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >