Weather Forecast Updates: दिल्ली-एनसीआर में दो घंटे होगी बारिश, यूपी-बिहार सहित यहां भी होगी वर्षा

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम में बदलाव लाया है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम बढ़ गया है. जहां दिल्ली में आज बारिश हो रही है. वहीं झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.

Live Updates
12:22 PM. 9 Jan 22 6:52 AM. 9 Jan

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से बारिश

दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से बारिश जारी है. यहां कई इलाकों में जलभराव नजर आ रहा है. अगले दो घंटे के तक दिल्ली-NCR में तेज बारिश के आसार हैं. राजधानी दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है.

12:41 AM. 9 Jan 22 7:11 PM. 8 Jan

यूपी में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण ठंड का असर बढ़ने लगा है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 जनवरी को दिनभर हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे.

10:41 PM. 8 Jan 22 5:11 PM. 8 Jan

उत्तराखंड के पांच जिलों में भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. 8 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

10:41 PM. 8 Jan 22 5:11 PM. 8 Jan

राजस्थान में बारिश 

राजस्थान में पिछले 5 दिनों से बारिश का दौर जारी है. दो पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता की वजह से सर्दियों के मौसम में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 9 जनवरी से हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है.

8:19 PM. 8 Jan 22 2:49 PM. 8 Jan

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कश्मीर में हवाई अड्डे पर विमान परिचालन बाधित

कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रातभर हुई बर्फबारी, कम दृश्यता स्तर और खराब मौसम के कारण शनिवार को कम से कम 10 उड़ानें रद्द हो गईं और कई उड़ानों के परिचालन में देरी हुई तथा कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया.

8:19 PM. 8 Jan 22 2:49 PM. 8 Jan

झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

11 और 12 जनवरी को पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 14 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के झारखंड से निकल जाने का अनुमान है. इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम में बदलाव लाया है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम बढ़ गया है. जहां दिल्ली में आज बारिश हो रही है. वहीं झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >