मुख्य बातें
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में आज से तापमान बढ़ेगा. इधर देश के पूर्वी तट पर चक्रवात से निपटने की तैयारी कर ली गई है. चक्रवात को देखते हुए ओडिशा में चेतावनी जारी की गई है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

New Delhi: People holding umbrellas take a stroll as rains in parts of the national capital bring respite from the heat, in New Delhi, Wednesday, May 4, 2022. (PTI Photo/Kamal Singh)(PTI05_04_2022_000163B)
चक्रवाती तूफान ‘असानी’ को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस तूफान के मद्देनजर मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में बारिश की आशंका है. इसका असर झारखंड के कुछ हिस्सों पर भी पड़ सकता है.
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. आईएमडी के मुताबिक, मौसम कार्यालय ने 9 मई से शुरू होने वाले ‘लू’ के दौर के लिये ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार तरह के अलर्ट जारी करता है.
बंगाल की खाड़ी में मंडरा रहे तूफान के रविवार शाम को 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है और यह उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के समुद्र तटों की ओर बढ़ सकता है. आईएमडी. द्वारा जारी एक विशेष बुलेटिन के अनुसार, मौसम प्रणाली एक दबाव के क्षेत्र में बदल गयी है और शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे यह तूफान कार निकोबार द्वीप से 170 किलोमीटर पश्चिम और पोर्ट ब्लेयर से 300 किमी. दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित है.
मौसम विभाग ने रविवार से राजस्थान के कई इलाकों में फिर से गर्मी के जोर पकड़ने का अनुमान व्यक्त करते हुए लू चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, 8 मई से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर एवं भरतपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने और लू चलने की संभावना है.
दक्षिण अंडमान सागर पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और अगले सप्ताह की शुरुआत तक आंध्र प्रदेश-ओडिशा के समुद्र तट तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और शनिवार तक दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है. यह रविवार शाम तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही और सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 225 दर्ज किया गया.