Weather Forecast Updates: बदला मौसम, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, जानें बिहार-यूपी-झारखंड का हाल
Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम में बदलाव लाया है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम बढ़ गया है. झारखंड-बिहार-यूपी-दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.
Gurugram: People sit around a bonfire to warm themselves on a winter morning, in Gurugram, Friday, Dec. 10, 2021. (PTI Photo)(PTI12_10_2021_000106B)
Live Updates
2:04 PM. 8 Jan 228:34 AM. 8 Jan
बिहार में एक बार फिर शीतलहर
आइएमडी के मुताबिक अगले 72 घंटे तक बिहार में शीतलहर चलने के आसार नहीं है. विभाग ने बताया कि इस दौरान पश्चिमी हिमालय पर व मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है. इसके बाद एक बार फिर शीतलहर चल सकती है.
1:39 PM. 8 Jan 228:09 AM. 8 Jan
मंडावली के अंडरपास में जलभराव
राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह से हो रही बारिश के बाद मंडावली के अंडरपास में जलभराव नजर आ रहा है जिसका वीडियो सामने आया है.
1:04 PM. 8 Jan 227:34 AM. 8 Jan
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश जारी
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश जारी है. इससे राजधानी में ठंड बढ़ गई है.
1:04 PM. 8 Jan 227:34 AM. 8 Jan
अगले दो घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली-NCR में अगले दो घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
2:25 AM. 8 Jan 228:55 PM. 7 Jan
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बर्फबारी हो रही है. लगातार बर्फबारी पर्यटकों को खासा लुभा रही है
2:25 AM. 8 Jan 228:55 PM. 7 Jan
अरब सागर से आ रही नमी वाली सर्द हवाए
अरब सागर से नमी भरी सर्द हवाओं का लगातार प्रवेश से भारत में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है.
मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Updates: पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश ने मौसम में बदलाव लाया है. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लेकर राजस्थान के सीकर तक सर्दी का सितम बढ़ गया है. झारखंड-बिहार-यूपी-दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश के आसार हैं.