Weather Forecast Updates:दिल्ली में बढ़ेगी सर्दी, यूपी-बिहार-झारखंड सहित इन राज्‍यों में फिर बदलेगा मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड और बिहार में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इधर दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में भी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम करवट लेगा. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
10:29 PM. 7 Feb 22 10:29 PM. 7 Feb

यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. हालांकि, घने कोहरे के साथ पूर्वी यूपी में शीतलहर की चेतावनी भी जारी हुई है.

10:29 PM. 7 Feb 22 10:29 PM. 7 Feb

दिल्ली में फिर बढ़ेगी सर्दी

दिल्ली के लोगों को एक बार फिर ठंड से रूबरू होना पड़ेगा. हालांकि, बसंत ऋतु की शुरुआत हो चुकी है. लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार अभी सर्दी दिल्ली को छोड़ने के मूड में नहीं है. कड़ी धूप खिलने के बाद बार बार सर्द मौसम पलट कर दिल्ली की ओर आ रहा है. बुधवार को यानी 9 फरवरी को दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. बारिश के कारण बुधवार को तापमान गिर सकता है.

10:29 PM. 7 Feb 22 10:29 PM. 7 Feb

अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में फंसे सेना के 7 जवान

अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में हिमस्खलन होने से उसमें भारतीय सेना के कम से कम सात कर्मी फंस गए हैं. आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को कहा कि फंसे हुए लोगों का पता लगाने के लिए तलाश और बचाव कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे और वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए. एक सूत्र ने कहा कि अभी तलाश और बचाव कार्य जारी है. राहत कार्य में सहायता के लिए विशेषज्ञों के दल को हवाई मार्ग से पहुंचाया गया है.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी

कश्मीर के कुछ हिस्सों में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई, जबकि श्रीनगर में बारिश होने रात के समय तापामन में बढ़ोतरी दर्ज की गई. श्रीनगर के अलावा घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी हुई. गुलमर्ग, कुपवाड़ा और पहलगाम में मध्यम बर्फबारी हुई. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिन तक मौसम के आर्द्र रहने की संभावना है.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का असर कायम

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के बीच राज्य के कई इलाकों में सर्दी का असर अभी बना हुआ है जहां बीती रविवार रात चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात न्यूनतम तापमान करौली में 5.3 डिग्री, भीलवाड़ा व डबोक में 6.5 डिग्री, अंता में 6.9 डिग्री, सवाई माधोपुर में 8.0 डिग्री, अलवर में 8.4 डिग्री, संगरिया में 8.9 डिग्री व बूंदी में 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी कुछ दिन मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

दो दिनों में कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया गया है. इसके अलावा पंजाब और बिहार में सर्दी के लिहाज से अगले 24 घंटे भारी होने के आसार हैं.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

फिर मौसम बिगड़ सकता है

मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी दिल्ली के तापमान में और बढ़ोतरी के आसार नजर आ रहे हैं. हालांकि बुधवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है. मंगलवार और अगले दो से तीन दिन मौसम फिर बिगड़ने के संभावना है.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

मार्ग पर सफर जोखिमभरा

उत्तराखंड : बर्फबारी के कारण बंद चंबा-धनोल्टी मोटर मार्ग भले ही चौथे दिन बाद छोटे वाहनों के आवाजाही के लिए खुल गया है. बर्फ के ऊपर पाला गिरने से लेकिन वाहनों के फिसलने के कारण इस मार्ग पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है. वाहन बहुत धीमी गति से चल पा रहे हैं इससे जगह-जगह जाम लग रहा है.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

बेमौसम बारिश की वजह से फसलें खराब

बिहार के गया में बेमौसम बारिश की वजह से फसलें खराब होने से किसान दुखी हैं. एक किसान ने बताया कि बेमौसम बारिश से हमारी फसल बहुत खराब हो गई है, दवा देने के बावजूद भी फसल खराब हो गया है. सरकार की तरफ से कोई मुआवज़ा नहीं मिल रहा.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 319 (बहुत खराब श्रेणी में) है और नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 325 (बहुत खराब श्रेणी में) है.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

नौ से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में समाप्त हो गया. शनिवार को राजधानी सहित कई इलाकों में मौसम साफ रहा. शुक्रवार की शाम से देर रात तक कई जिलों में बारिश हुई. बारिश से तापमान गिरा है और ठंड बढ़ गयी है. छह फरवरी को एक बार फिर हिमालय में विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में नौ व दस फरवरी को दिखेगा.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कंपकंपाती ठंड

उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Cold Wave) के विभिन्न राज्यों में कंपकंपाती ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक सर्दी सितम ढहाएगी.

2:15 PM. 7 Feb 22 2:15 PM. 7 Feb

बिहार में एक बार फिर सर्दी दे सकती है दस्तक

बिहार में एक बार फिर सर्दी दस्तक दे सकती है. उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 48 घंटे के अंदर समाप्त हो जायेगी. इसके बाद पछिया हवा एक बार फिर शुरू होगी.

7:16 AM. 7 Feb 22 7:16 AM. 7 Feb

पश्चिमी विक्षोभ का असर

उत्तर भारत में सोमवार को तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है. हालांकि फिर बुधवार से मौसम करवट ले लेगा. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से बारिश होने का भी अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर हिमपात होने के आसार हैं. उत्‍तराखंड में मंगलवार से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

7:16 AM. 7 Feb 22 7:16 AM. 7 Feb

कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के बाद पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. मौसम विभाग ने सोमवार को और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. विभाग ने कहा कि मंगलवार को व्यापक स्तर पर बारिश या हिमपात होने की संभावना है.

7:16 AM. 7 Feb 22 7:16 AM. 7 Feb

दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाया नजर आ रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने दिन में मुख्यत: आसमान साफ​रहने का पूर्वानुमान जताया है.

7:16 AM. 7 Feb 22 7:16 AM. 7 Feb

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें तो, पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड और बिहार में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इधर दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में भी बारिश के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम करवट लेगा. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >