Weather Forecast: बेंगलुरु में भारी बारिश, बिहार में भी अलर्ट, जानें अन्‍य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्‍सों में मंगलवार को बारिश होने के आसार हैं. बिहार के कुछ इलाकों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पालोड इलाके में मनकायम जलप्रपात में अचानक आई बाढ़ में आठ साल के एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:04 PM. 6 Sept 22 11:04 PM. 6 Sept

राजस्थान में फिलहाल बारिश नहीं

राजस्‍थान में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के कमजोर हो जाने के कारण अभी बारिश से राहत है. हालांकि सप्ताहांत में फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है.

11:04 PM. 6 Sept 22 11:04 PM. 6 Sept

बेंगलुरु में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने बेंगलुरु के लिए आज बारिश की रिपोर्ट जारी की है. रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सिटी में 8 सेमी बारिश, सिटी कार्यालय में 4 सेमी, अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा में 9.6 मिमी और एचएएल हवाई अड्डा में 5 सेमी बारिश हुई है. मौसम विभाग वैज्ञानिक डॉ गीता अग्निहोत्री ने कहा है कि बेंगलुरु में अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. यलो अलर्ट जारी किया गया है.

2:22 PM. 6 Sept 22 2:22 PM. 6 Sept

आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान

आईएमडी ने राजधानी दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

2:22 PM. 6 Sept 22 2:22 PM. 6 Sept

अगले चार-पांच दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क

पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों को छोड़कर अधिकांश भागों में अगले चार-पांच दिनों के दौरान मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. विभाग के मुताबिक 10-11 सितंबर से हालांकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस बीच मानसूनी गतिविधियां कमजोर होने से राज्‍य के अनेक हिस्सों में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है.

2:22 PM. 6 Sept 22 2:22 PM. 6 Sept

राजस्‍थान में आगामी पांच दिन भारी बारिश की संभावना नहीं

राजस्‍थान में कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून इस सप्ताहांत में फिर सक्रिय हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर कमजोर मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी. आगामी पांच दिनों के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है. इसके अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 9-10 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

2:22 PM. 6 Sept 22 2:22 PM. 6 Sept

बेंगलुरु में जलभराव की स्थिति बरकरार

बेंगलुरु के विभिन्न स्थानों पर पांच सितंबर की रात को हुई भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति मंगलवार को भी कमोबेश वैसी ही बनी रही. सड़कों पर जलभराव है तथा घर और वाहन आंशिक रूप से जलमग्न हैं. आज सुबह शहर के येमालूर, रेनबो ड्राइव लेआऊट, सन्नी ब्रुक्स लेआऊट, मराठाहल्ली और अन्य स्थानों पर नाव और ट्रैक्टर से लोग कार्यालय या बच्चे स्कूल जाते नजर आये.

2:22 PM. 6 Sept 22 2:22 PM. 6 Sept

इन राज्यों में होगी बारिश

छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक समेत कई राज्यों के कुछ इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्‍यक्‍त की गयी है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बरसात के आसार हैं.

2:22 PM. 6 Sept 22 2:22 PM. 6 Sept

बेंगलुरु में मूसालाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त

बेंगलुरु में मूसालाधार बारिश से जनजीवन अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है. यहां कई इलाकों में पानी भर गया और राहत कार्यों के लिए नौकाओं तथा ट्रैक्टरों को लगाना पड़ा, वहीं लोग कथित कुप्रबंधन से नाराज भी नजर आ रहे हैं.

2:22 PM. 6 Sept 22 2:22 PM. 6 Sept

बाढ़ से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपये जारी

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरू में बाढ़ से निपटने के लिए 300 करोड़ रुपये जारी किये हैं. यहां भारी बारिश ने जनजीवन को अस्‍त व्‍यस्‍त करके रख दिया है.

2:22 PM. 6 Sept 22 2:22 PM. 6 Sept

बिहार के 33 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

बिहार में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो बिहार की राजधानी पटना समेत कुल 33 जिलों में एक बार फिर से मंगलवार को मौसम करवट लेगा. प्रदेश के 33 जिलों में मौसम विभाग में वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

7:17 AM. 6 Sept 22 7:17 AM. 6 Sept

बिहार में बारिश के आसार

बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में अगले 24 घंटे तक अच्छी बारिश होने के आसार है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के अलावा वज्रपात की भी आशंका है. बिहार में अभी तक सामान्य से 36 फीसदी कम बारिश दर्ज की गयी है.

7:17 AM. 6 Sept 22 7:17 AM. 6 Sept

झारखंड में सक्रिय है मॉनसून, रांची में 10 तक छाये रहेंगे बादल

झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. मौसम विभाग के अनुसार, 6 सितंबर को भी राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राजधानी में 10 सितंबर तक बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेसि के बीच होगा.

7:13 AM. 6 Sept 22 7:13 AM. 6 Sept

दिल्ली में सुबह धूप खिली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह धूप खिली नजर आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

7:13 AM. 6 Sept 22 7:13 AM. 6 Sept

केरल में अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पालोड इलाके में मनकायम जलप्रपात में अचानक बाढ़ आयी. इसमें आठ साल के एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी. बाढ़ में मारे गये दोनों लोग उस समूह का हिस्सा थे जो रविवार शाम को आयी अचानक बाढ़ में फंस गए थे. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा और इदुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट, जबकि अलाप्पुझा, कोट्टयम और एर्णाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने एर्णाकुलम, इदुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलाप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां सात सितंबर को भारी बारिश होने की आशंका है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्‍सों में मंगलवार को बारिश होने के आसार हैं. बिहार के कुछ इलाकों में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के पालोड इलाके में मनकायम जलप्रपात में अचानक आई बाढ़ में आठ साल के एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गयी. जानें अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >