Weather Forecast Updates: बिहार-झारखंड सहित इन राज्‍यों में होगी बारिश, जानिए अपने इलाके का मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार में शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश हुई बाद से ठंड में इजाफा हो गया है. इधर दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
7:13 AM. 7 Feb 22 7:13 AM. 7 Feb

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें तो, पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

10:43 PM. 6 Feb 22 10:43 PM. 6 Feb

कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे

कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में यह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दोनों शहरों में पिछली रात तापमान क्रमश: शून्य से 9.8 डिग्री और 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और कोकरनाग में तापमान क्रमश: 1.2 डिग्री और 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घाटी के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने रविवार तथा सोमवार और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. इसने कहा कि मंगलवार को व्यापक स्तर पर बारिश या हिमपात होने की संभावना है.

10:43 PM. 6 Feb 22 10:43 PM. 6 Feb

कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, हिमपात का पूर्वानुमान

कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के बाद पूरे कश्मीर में न्यूनतम तापमान में कुछ सुधार हुआ है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में सुधार हुआ है और यह जमाव बिंदु से ऊपर स्थिर रहा. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कल रात के तापमान से चार डिग्री अधिक है.

10:43 PM. 6 Feb 22 10:43 PM. 6 Feb

आगामी 24 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है. राज्य में करौली में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.8 डिगी सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है.

10:43 PM. 6 Feb 22 10:43 PM. 6 Feb

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में, एक्यूआई 293 दर्ज

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक यानि एक्यूआई सुबह नौ बजे 293 दर्ज किया गया. वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई 302, गाजियाबाद में 304, ग्रेटर नोएडा में 206, गुरुग्राम में 234 और नोएडा में 268 रहा. जबकि, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

2:25 PM. 6 Feb 22 2:25 PM. 6 Feb

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की मानें तो, पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

2:25 PM. 6 Feb 22 2:25 PM. 6 Feb

दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

2:25 PM. 6 Feb 22 2:25 PM. 6 Feb

राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी

राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है. राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.8 डिगी सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाये रहने की संभावना जताई है.

2:25 PM. 6 Feb 22 2:25 PM. 6 Feb

सर्द हवाओं की वजह से ठिठुरन काफी बढ़ गई

उत्तर प्रदेश के 75, राजस्थान के 17, बिहार के 14 और झारखंड व पंजाब के एक-एक जिले कोल्ड वेव की चपेट में हैं. सर्द हवाओं की वजह से इन इलाकों में ठिठुरन काफी बढ़ चुकी है.

9:04 AM. 6 Feb 22 9:04 AM. 6 Feb

पहाड़ों में बर्फबारी

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ी है. आने वाले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है.

9:04 AM. 6 Feb 22 9:04 AM. 6 Feb

बिहार में एक बार फिर सर्दी दे सकती है दस्तक

बिहार में एक बार फिर सर्दी दस्तक दे सकती है. उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 48 घंटे के अंदर समाप्त हो जायेगी. इसके बाद पछिया हवा एक बार फिर शुरू होगी.

9:04 AM. 6 Feb 22 9:04 AM. 6 Feb

नौ से फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान से आये पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में समाप्त हो गया. शनिवार को राजधानी सहित कई इलाकों में मौसम साफ रहा. शुक्रवार की शाम से देर रात तक कई जिलों में बारिश हुई. बारिश से तापमान गिरा है और ठंड बढ़ गयी है. छह फरवरी को एक बार फिर हिमालय में विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में नौ व दस फरवरी को दिखेगा.

7:14 AM. 6 Feb 22 7:14 AM. 6 Feb

राजस्थान में ठंड से राहत नहीं

राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है. राज्य के चुरू में बीती रात को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार बीती रात को न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, संगरिया में 3.6 डिग्री, करौली में 3.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.4 डिग्री, पिलानी में 4.6 डिग्री, अलवर में 4.8 डिग्री, अंता में 5.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 5.5 डिग्री, अलवर और फतेहपुर में 5.8-5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:14 AM. 6 Feb 22 7:14 AM. 6 Feb

कश्मीर में बारिश, बर्फबारी का अनुमान

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान में गिरावट के बीच मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में घाटी में अलग-अलग जगहों पर बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पारा शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं, उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड हुआ.

7:11 AM. 6 Feb 22 7:11 AM. 6 Feb

झारखंड में एक बार फिर बारिश

झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार हैं. 10 फरवरी से राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसका असर दो-तीन दिनों तक झारखंड में रह सकता है.

7:11 AM. 6 Feb 22 7:11 AM. 6 Feb

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कंपकंपाती ठंड

उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India Cold Wave) के विभिन्न राज्यों में अगले दो दिनों तक कंपकंपाती ठंड पड़ने वाली है. मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो दिनों तक सर्दी सितम ढहाएगी.

7:11 AM. 6 Feb 22 7:11 AM. 6 Feb

बिहार में बारिश होने के आसार

बिहार के पूर्वी हिस्से में रविवार को भी बारिश होने के आसार हैं. साथ ही घने कोहरा छाने का अनुमान है. छह फरवरी से प्रदेश के तापमान में काफी कमी आने की संभावना हैं. इससे बिहार में एक बार फिर सर्दी दस्तक दे सकती है. उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 48 घंटे के अंदर समाप्त हो जायेगी. इसके बाद पछिया हवा एक बार फिर शुरू होगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: झारखंड में एक बार फिर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. बिहार में शुक्रवार और शनिवार को झमाझम बारिश हुई बाद से ठंड में इजाफा हो गया है. इधर दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >