Weather Forecast: यूपी और राजस्थान में लू से हालात गंभीर, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Weather Forecast Today: उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी झेल रहे हैं. मौसम का पारा लगातार चढ़ रहा है. अप्रैल में ही मई जून सी गर्मी का अहसास होने लगा है. गर्मी से राहत मिलने के अभी कोई आसार नहीं हैं. जानें यूपी-बिहार झारखंड समेत अन्‍य राज्‍यों में मौसम का हाल.

3:55 AM. 7 Apr 22 10:25 PM. 6 Apr

दिल्ली में चढ़ा पारा, गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं

दिल्ली में गर्मी तथा लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. आईएमडी के मुताबिक कम से कम एक सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा था.

3:55 AM. 7 Apr 22 10:25 PM. 6 Apr

दिल्ली के कुछ इलाकों में लू का कहर

दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को लू का प्रकोप रहा और चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक लोगों को गर्मी से जल्द राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लंबे समय तक बारिश नहीं होने के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी की स्थिति ‘गंभीर’ हो गई है.

8:25 PM. 6 Apr 22 2:55 PM. 6 Apr

यूपी में भीषण गर्मी

उत्तर भारत में गर्मी का सितम जारी है. आने वाले समय में गर्मी और बढ़ने की संभावना है. यूपी राजस्थान में अभी से ही लू चलनी शुरू हो गई है. यूपी के आगरा में भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. प्रयागराज और वाराणसी के बाद आगरा में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की गई.

8:25 PM. 6 Apr 22 2:55 PM. 6 Apr

गुजरात में लू चलने की संभावना

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि अगले पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जबकि अगले दो दिनों के दौरान गुजरात में लू चलने की संभावना है.

5:41 PM. 6 Apr 22 12:11 PM. 6 Apr

एमपी में दम निकाल रही गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मंगलवार को लू की स्थिति बनी रही, जबकि प्रदेश के सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

UP Weather Update: गर्मी के सितम से राहत की नहीं उम्मीद, यूपी में बढ़ेगा तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

5:41 PM. 6 Apr 22 12:11 PM. 6 Apr

Weather Forecast Delhi: झुलसाती रहेगी गर्मी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 6 अप्रैल यानी आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है. वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. तेज धूप से परेशानी बनी रहेगी.

5:41 PM. 6 Apr 22 12:11 PM. 6 Apr

अप्रैल में ही मई जून सी गर्मी

उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी झेल रहे हैं. मौसम का पारा लगातार चढ़ रहा है. अप्रैल में ही मई जून सी गर्मी का अहसास होने लगा है. वहीं, गर्मी से राहत मिलने के अभी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर भारत और राजस्थान के कुछ इलाकों में हीट वेव (Heat Wave) की स्थिति गंभीर रहने वाली है. बता दें, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत देश के कई और हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी से ही दिखने लगा है.

3:12 PM. 6 Apr 22 9:42 AM. 6 Apr

Weather Forecast: इन इलाकों में हो सकती है बारिश

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. तेज हवा के भी चलने का अनुमान है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. केरल और तमिलनाडु में एक या दो मध्यम स्थानों के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

1:47 PM. 6 Apr 22 8:17 AM. 6 Apr

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी झेल रहे हैं. मौसम का पारा लगातार चढ़ रहा है. अप्रैल में ही मई जून सी गर्मी का अहसास होने लगा है. गर्मी से राहत मिलने के अभी कोई आसार नहीं हैं. जानें यूपी-बिहार झारखंड समेत अन्‍य राज्‍यों में मौसम का हाल.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >