Weather Forecast Update: दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी, जानें कब से होगी मॉनसून की बरसात

Weather Forecast Today Updates: देश के कई हिस्‍सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली में ‘लू’ चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया तथा फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों का हाल

Live Updates
1:58 AM. 6 Jun 22 8:28 PM. 5 Jun

दिल्ली में लू का कहर

राजधानी दिल्ली में लू का कहर जारी है. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के मुंगेशपुर में आज अधिकतम तापमान 47.3 ℃ दर्ज किया गया है. वही जफरपुर में 45℃,नजफगढ़ में 46.3℃, रिज में 45.7 ℃, पीतमपुरा में 46.2℃ से अधिक तापमान दर्ज किया गया है.

8:03 PM. 5 Jun 22 2:33 PM. 5 Jun

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर में दिन में कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 23 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने आंशिक बादल छाए रहने, कहीं-कहीं लू चलने और दिन में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई.

8:03 PM. 5 Jun 22 2:33 PM. 5 Jun

मध्‍य प्रदेश में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून

यहां चर्चा कर दें कि केरल में मॉनसून ने मई के अंतिम दिनों में दस्तक दे दी है, लेकिन फिलहाल मध्‍य प्रदेश के लोगों को, खासतौर पर पश्चिमी मध्य प्रदेश के लोगों को दो हफ्ते और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विज्ञानियों की मानें, तो फिलहाल यहां का मौसम शुष्क ही नजर आने वाला है. मॉनसून की गति देख यह संभावना जतायी जा रही है कि सूबे में मॉनसून 15 से 20 जून के बाद ही पहुंचेगा.

8:03 PM. 5 Jun 22 2:33 PM. 5 Jun

बालांगीर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

ओडिशा के बालांगीर, बौध, स्वर्णपुर, बरगढ़, संबलपुर और झारसुगुड़ा जिलों में लू की स्थिति बनी हुई है. बुलेटिन में कहा गया है कि बालांगीर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया, जो राज्य में सबसे अधिक है. जबकि तितिलागढ़ में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8:03 PM. 5 Jun 22 2:33 PM. 5 Jun

30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 5 जून को राजस्थान और मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

2:07 PM. 5 Jun 22 8:37 AM. 5 Jun

यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है जिससे लोग परेशान हैं. मौसम विज्ञानियों के अनुसार सूबे के लोगों को मॉनसून के लिए इंतजार करना पड़ेगा. 20 जून के आसपास ही मॉनसून के प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: देश के कई हिस्‍सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. दिल्ली में ‘लू’ चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया तथा फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >