Weather Forecast Update: दिल्ली में लू का प्रकोप, जानें झारखंड-बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्य का हाल

Weather Forecast Today Updates: दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है. बिहार-झारखंड के कुछ हिस्‍सों में बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. जानें एमपी-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Live Updates
12:36 PM. 5 Jun 22 7:06 AM. 5 Jun

दिल्ली के विभिन्न भागों में लू का प्रकोप तेज

दिल्ली में शनिवार को ‘लू’ चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया तथा फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है. राष्ट्रीय राजधानी में मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

1:40 AM. 5 Jun 22 8:10 PM. 4 Jun

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में फिर से लू

कुछ दिनों तक राहत के बाद देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्से फिर से लू की चपेट में आ गए तथा कई कस्बों और शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. मौसम कार्यालय ने कहा है कि राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, विदर्भ, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में अगले दो से तीन दिनों तक लू चलने की आशंका है.

1:40 AM. 5 Jun 22 8:10 PM. 4 Jun

राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में हीटवेव

4-5 जून को राजस्थान, जम्मू डिवीजन, हिमाचल, उत्तराखंड, दक्षिण पंजाब और दक्षिण हरियाणा-दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक विदर्भ, झारखंड, आंतरिक ओडिशा और छत्तीसगढ़ 4-6 के दौरान और दक्षिण यूपी और उत्तर एमपी में 04 से 08 जून के दौरान हीटवेव की संभावना जताई है.

6:42 PM. 4 Jun 22 1:12 PM. 4 Jun

दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​रहने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में दिन में आसमान साफ ​रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। आईएमडी ने कुछ इलाकों में लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

6:42 PM. 4 Jun 22 1:12 PM. 4 Jun

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं.

6:42 PM. 4 Jun 22 1:12 PM. 4 Jun

झारखंड के मध्य भागों में बारिश होने की संभावना

शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. इसके अतिरिक्त जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी 41.1 डिग्री सेसि रहा. चाईबासा तथा रामगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि रहा. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि अगले पांच दिनों तक झारखंड में यही स्थिति रहेगी. इस दौरान राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में बारिश होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: दिल्लीवासियों को एक बार फिर लू के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है. बिहार-झारखंड के कुछ हिस्‍सों में बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. जानें एमपी-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >