Weather Forecast Updates: दिल्‍ली-बिहार-झारखंड सहित यहां होगी बारिश, फरवरी में ठंड जारी रहने के आसार

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली में जनवरी महीने में रिकॉर्ड बारिश के बाद फरवरी महीने की शुरुआत भी बारिश से हो सकती है. इधर बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
10:49 PM. 31 Jan 22 10:49 PM. 31 Jan

फरवरी में ठंड जारी रहने के आसार, पंजाब-हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश संभव

फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि फरवरी के लिए वर्षा और तापमान के भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

10:46 PM. 31 Jan 22 10:46 PM. 31 Jan

जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे में बारिश या बर्फबारी के आसार

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापामन शून्य से नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां एक दिन पहले तापमान शून्य से नीचे 2.3 डिग्री सेल्सियस था. वहीं दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है.

6:27 PM. 31 Jan 22 6:27 PM. 31 Jan

कश्मीर घाटी के अधिकतर स्थानों पर भीषण ठंड से लोगों को मिली राहत

कश्मीर में 40 दिन के ‘चिल्लई कलां’ का दौर समाप्त होने के साथ ही घाटी में अधिकतर स्थानों पर लोगों को ठंड से राहत मिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. अधिकारियों ने बताया कि रविवार की रात को घाटी में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा. कश्मीर में 40 दिनों के ‘चिल्लई कलां’ का दौर 21 दिसंबर से शुरू हुआ था. इस दौरान क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ती है और तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जाती है, जिससे यहां की प्रसिद्ध डल झील के साथ-साथ घाटी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति लाइन सहित जलाशय जम जाते हैं.

6:27 PM. 31 Jan 22 6:27 PM. 31 Jan

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर जारी, अभी राहत मिलने के आसार नहीं

उत्तरखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने के आसार है. 2 फरवरी को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अचानक उछाल आने का भी मौसम विभाग की चेतावनी है. वहीं, सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, अभी ठंड से बहुत ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

राजस्थान में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी

राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिली है. विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शीत लहर का असर समाप्त हो गया है और अगले 48 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति ऐसी ही रहेगी.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 10  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 27 तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

शीतलहर की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट

मध्‍य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इस वजह से मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

मौसम शुष्क रहने की संभावना

उत्तरी कश्मीर में मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में पारा शून्य से 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर में पर्यटक स्थल पहलगाम में बीती रात तापमान शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो उससे पहले की रात शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि नजदीकी दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग शहर में यह शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम कार्यालय ने कहा है कि अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

दिल्ली का आसमान साफ रहने का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का आसमान साफ रहने का अनुमान है. हालांकि सुबह के वक्त धुंध छाई रह सकती है. आज यहां 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. वहीं न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तो अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

हल्की बारिश के साथ हिमपात की भी संभावना

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश के साथ हिमपात की भी संभावना है.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

ठंड बढ़ने के आसार

पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है. मौसम विभाग की मानें तो, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

2 से 4 फरवरी तक बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार आज के बाद अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में कुछ जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का क्षेत्र बन रहा है, जिसके असर से चक्रवाती (Cyclone) क्षेत्र बनेगा और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 से 4 फरवरी तक बारिश (Rain) होगी.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

इन राज्यों में आज के बाद बढ़ेगा शीतलहर का प्रकोप

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पंजाब के साथ-साथ पश्चिमी मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से, महाराष्ट्र के विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आज (31 जनवरी 2022) के बाद अगले 24 घंटे तक कई जगहों पर शीतलहर (Cold Wave) चलेगी.

2:14 PM. 31 Jan 22 2:14 PM. 31 Jan

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले तीन जनवरी 2013 को दिल्ली का अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. राजधानी में इस जनवरी महीने 82.2 मिमी बारिश भी हुई जो 122 साल में जनवरी में सबसे ज्यादा है.

7:32 AM. 31 Jan 22 7:32 AM. 31 Jan

झारखंड का मौसम

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी के कारण उत्तर-पश्चिम से बर्फीली हवा झारखंड में आ रही है. इस कारण धूप के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है. रविवार के बाद इसमें राहत की उम्मीद है.

7:32 AM. 31 Jan 22 7:32 AM. 31 Jan

राजस्थान के कई इलाकों में सर्दी का दौर जारी

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और बीती शनिवार रात करौली में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई इलाकों में रात का तापमान पांच डिग्री से. से छह डिग्री से. के बीच बना रहा. विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ सर्दी से राहत मिलने की संभावना जताई है.

7:32 AM. 31 Jan 22 7:32 AM. 31 Jan

कश्मीर में अगले सप्ताह बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान

कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान गिरकर हिमांक बिंदु से नीचे चला गया है और सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश या हिमपात होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार की रात कश्मीर घाटी में ज्यादातर जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई. जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पिछली रात यह शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे था.

7:32 AM. 31 Jan 22 7:32 AM. 31 Jan

दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में के अलग-अलग इलाकों में बुधवार के बाद तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे जहां न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा, वहीं अधिकतम तापमान में हल्की कमी आने की संभावना है. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली में जनवरी महीने में रिकॉर्ड बारिश के बाद फरवरी महीने की शुरुआत भी बारिश से हो सकती है. इधर बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने जा रही है. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >