मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Update Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. झारखंड के साथ-साथ बिहार के भी कुछ हिस्सों में आज बारिश होने के आसार हैं. बिहार में आज से अगले दो दिन तक अच्छी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इधर कुछ राज्यों में बारिश कम होने के कारण चालू खरीफ सत्र में अबतक धान फसल का रकबा 5.62 प्रतिशत घटकर 383.99 लाख हेक्टेयर रह गया है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
