Weather Forecast Updates: केरल में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मौसम की अपेक्षाकृत बेहतर परिस्थितियों के कारण बुधवार मामूली सुधार हुआ लेकिन गुरुवार को भी वायु गुणवत्ता खराब नजर आ रही है. जहां दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों के लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड लगने लगी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड लोगों को लगने लगी है. पढ़िए आज के मौसम का हाल यहां

Live Updates
10:59 PM. 3 Nov 22 10:59 PM. 3 Nov

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी गुरुवार को केरल के तीन दक्षिणी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने कहा है कि केरल में 6 से 20 सेंटीमीटर तक की भारी बारिश हो सकती है.

3:48 PM. 3 Nov 22 3:48 PM. 3 Nov

सरकार ने नहीं उठाया कोई कदम

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई लगातार गिर रहा है, लेकिन पंजाब में पराली जलाना जारी है. वहीं, पराली जलाने को लेकर किसानों का कहना है कि कोई किसान खुशी से पराली नहीं जलाता. किसानों ने कहा कि हम मजबूर हैं. किसानों ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने हमारे वोट जीतने के लिए कई वादे किए. लेकिन उनकी ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है.

2:21 PM. 3 Nov 22 2:21 PM. 3 Nov

‘सफर’ ने क्या कहा

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाली पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि परिवहन स्तर की हवाओं के कारण दिल्ली के पीएम 2.5 प्रदूषण में पराली जलाने की हिस्सेदारी बढ़कर 32 प्रतिशत हो गयी. परिवहन-स्तर की हवाएं वातावरण की सबसे निचली दो परतों – क्षोभमंडल और समताप मंडल- में चलती हैं और खेतों में पराली जलाने से निकलने वाले धुएं को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाती हैं। पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 फेफड़े को नुकसान पहुंचाने वाले महीन कण होते हैं, जो 2.5 माइक्रोमीटर या उससे कम व्यास के होते हैं और श्वसन मार्ग के जरिए फेफड़ों तक पहुंच कर रक्तप्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं.

2:21 PM. 3 Nov 22 2:21 PM. 3 Nov

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को भी ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी. मौसम वैज्ञानिकों ने अपेक्षाकृत तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने का बुधवार को पूर्वानुमान जताया था, लेकिन दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर 426 रहा.

2:21 PM. 3 Nov 22 2:21 PM. 3 Nov

झारखंड में बढ़ेगी ठंड

झारखंड के कई इलाकों में सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस होने लगी है. बदल रहे मौसम के साथ सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों में भी इजाफा होने लगा है. चल रही हवा ठंडक का एहसास करा रही है. घर-घर में लोग बीमार पड़ रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट के आसार हैं.

2:21 PM. 3 Nov 22 2:21 PM. 3 Nov

यूपी का तापमान

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

2:21 PM. 3 Nov 22 2:21 PM. 3 Nov

बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियां

पिछले कुछ दिनों से तमिलनाडु के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है. इस वजह से यहां स्कूल बंद कर दिये गये हैं. पुडुचेरी, कराईक्कल कुड्डालोर, मयिलादुथुराई और विल्लुपुरम जिलों में बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टियां हैं.

8:34 AM. 3 Nov 22 8:34 AM. 3 Nov

दिल्ली-NCR की हवा आज भी ‘खराब’

दिल्ली-NCR की हवा आज भी ‘खराब’ श्रेणी ने बनी हुई है. नोएडा में कई जगहों पर AQI 400 के पार दर्ज की गयी है.

8:14 AM. 3 Nov 22 8:14 AM. 3 Nov

दिल्ली में AQI 346 बहुत खराब श्रेणी में

दिल्ली-एनसीआर इलाकों में गुरुवार को धुंध छाई रही. वायु प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है. सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में AQI 346 (बहुत खराब) श्रेणी में है.

2:21 PM. 3 Nov 22 2:21 PM. 3 Nov

कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार

दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां नजर आ रही है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मौसम की अपेक्षाकृत बेहतर परिस्थितियों के कारण बुधवार मामूली सुधार हुआ लेकिन गुरुवार को भी वायु गुणवत्ता खराब नजर आ रही है. जहां दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों के लोग सर्दियों का इंतजार कर रहे हैं. वहीं, कई राज्यों में गुलाबी ठंड लगने लगी है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड लोगों को लगने लगी है. पढ़िए आज के मौसम का हाल यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >