Weather Forecast Updates : झारखंड में बारिश शुरू, दिल्ली-यूपी-बिहार में भी होगी वर्षा, येलो अलर्ट जारी

Weather Forecast Updates: दिल्ली-बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. उत्तर भारत में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में भारी बर्फ और मैदानों में बारिश का अनुमान जताया गया है. यहां जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
7:00 AM. 4 Feb 22 7:00 AM. 4 Feb

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है.

10:32 PM. 3 Feb 22 10:32 PM. 3 Feb

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी हुई है. श्रीनगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. रात भर हुई बारिश के कारण घाटी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि घाटी के उत्तर और दक्षिण हिस्सों में स्थित पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और पहलगाम में छह-छह इंच से अधिक ताजा बर्फबारी हुई, जबकि गांदरबल जिले में करीब पांच इंच बर्फबारी हुई. बारामूला, कुपवाड़ा और घाटी के अन्य हिस्सों में भी बुधवार से भारी हिमपात जारी है.

2:14 PM. 3 Feb 22 2:14 PM. 3 Feb

बारिश को लेकर चेतावनी

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

2:14 PM. 3 Feb 22 2:14 PM. 3 Feb

20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (हिंडन वायु सेना स्टेशन, लोनी देहात, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, इंद्रपुरम, गुरुग्राम) के आसपास और समीपवर्ती इलाकों में अगले दो घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने तथा गरज के साथ छींटे पड़ने के साथ ही 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

दिल्‍ली का मौसम

दिल्ली में सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 रहा. मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. इसके साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

दिल्ली में हुई बारिश, दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाएं चलने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह बारिश होने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक, 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली में बारिश के बावजूद वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

अंबाला में बारिश

हरियाणा के अंबाला में आज बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश होगी.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश

3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

दिल्ली-यूपी में बारिश शुरू

दिल्ली सहित यूपी के मेरठ, बरेली, लखनऊ जैसे शहरों में गुरुवार को बारिश शुरू हो गई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

यूपी का मौसम

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गलन ने परेशान कर रखा है. लगातार बेमौसम हो रही यह बारिश की वजह से बढ़ रही सर्दी ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

चंडीगढ़ में बारिश

चंडीगढ़ में आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

दिल्ली-एनसीआर में बारिश जारी

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है. जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 1313 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

दिल्ली और NCR के आसपास गरज के साथ बारिश

अगले 2 घंटे में पूरी दिल्ली और NCR के आसपास गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

बिहार का मौसम

चार-पांच फरवरी को कमोबेश पूरे बिहार में मध्यम और कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश के आसार भी हैं. आइएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल तीन तारीख से बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है. इसकी वजह से बारिश की संभावना बन रही है.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

छत्तीसगढ़ में बारिश

छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों हवा उत्तर-पश्चिम से आ रही है और इसके चलते ठंड थोड़ी कम हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार यानी तीन फरवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं.

12:58 PM. 3 Feb 22 12:58 PM. 3 Feb

झारखंड में बारिश

राजस्थान में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से झारखंड में दिख सकता है. मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार की देर रात कई स्थानों पर बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. चार फरवरी को पूरे राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से (संताल परगना) में बारिश हो सकती है.

7:32 AM. 3 Feb 22 7:32 AM. 3 Feb

मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तर भारत में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में भारी बर्फ और मैदानों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

7:32 AM. 3 Feb 22 7:32 AM. 3 Feb

यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार

यूपी में बारिश और ठंड से लिए अभी तीन दिन और तैयार रहना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 3 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं. बृहस्पतिवार से शनिवार तक कोहरा, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

7:32 AM. 3 Feb 22 7:32 AM. 3 Feb

कश्मीर में अगले तीन दिनों में बारिश, बर्फबारी का अनुमान

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया है जो पिछली रात के 1.8 डिग्री से. तापमान से चार डिग्री कम है. मशहूर स्की स्थल गुलमर्ग में शून्य से 8.0 डिग्री से. कम तापमान दर्ज किया गया.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: दिल्ली-बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. उत्तर भारत में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में भारी बर्फ और मैदानों में बारिश का अनुमान जताया गया है. यहां जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >