Weather Forecast Updates: झारखंड-बिहार में बदलेगा मौसम, यहां भीषण गर्मी की IMD ने दी चेतावनी

Weather Forecast Today: मौसम के बदले मिजाज की वजह से उत्तर व मध्य भारत लू की चपेट में हैं. झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. दिल्ली में गर्म हवा चलने के आसार हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्‍यों का मौसम

Live Updates
4:01 AM. 4 Apr 22 10:31 PM. 3 Apr

बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि 7 अप्रैल के करीब एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. इसके असर से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 5 एवं 6 अप्रैल को कुछ जगहों पर वर्षा हो सकती है.

4:01 AM. 4 Apr 22 10:31 PM. 3 Apr

अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

अगले तीन दिन तक गुजरात, झारखंड, मध्यप्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं. वहीं अगले 5 दिनों तक हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

7:59 PM. 3 Apr 22 2:29 PM. 3 Apr

बिहार में बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बिहार के मुजफ्फरपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. बारिश के दौरान 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है.

7:59 PM. 3 Apr 22 2:29 PM. 3 Apr

असामान्य गर्मी की वजह क्‍या

मौसम विभाग ने इस असामान्य गर्मी के लिए उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण भारत में किसी भी व्यापक मौसमी परिस्थितियां नहीं बनने के कारण वर्षा की कमी को जिम्मेदार ठहराया है.

7:59 PM. 3 Apr 22 2:29 PM. 3 Apr

भीषण गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग ने दिल्ली के दूर दराज के स्थानों पर तीन से छह अप्रैल के बीच भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के अनुसार भीषण गर्मी तब होती है, जब तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री ज्यादा हो जाता है.

7:59 PM. 3 Apr 22 2:29 PM. 3 Apr

अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस

मौसम कार्यालय ने दिल्ली में दिनभर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है. आईएमडी के अधिकारियों ने कहा कि लगातार शुष्क मौसम रहने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today: मौसम के बदले मिजाज की वजह से उत्तर व मध्य भारत लू की चपेट में हैं. झारखंड में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. दिल्ली में गर्म हवा चलने के आसार हैं. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्‍यों का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >