Weather Forecast Update: केरल पहुंचा मॉनसून, जानें आज किन राज्यों में हो सकती है बारिश

Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है. झारखंड-बिहार के कई इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश के आसार हैं. यूपी के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. जानें आज के मौसम का हाल

Live Updates
7:16 AM. 30 May 22 7:16 AM. 30 May

दिल्ली में गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि शहर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है.

9:41 PM. 29 May 22 9:41 PM. 29 May

रविवार शाम दिल्ली में हुई बारिश

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है, जबकि न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है.

9:41 PM. 29 May 22 9:41 PM. 29 May

उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में आज और कल के लिए भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

9:41 PM. 29 May 22 9:41 PM. 29 May

मॉनसून ने केरल में दी दस्तक

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज केरल में दस्तक दे चुका है. मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक केरल में अगले पांच दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है. वहीं, आईएमडी तिरुवनंतपुरम के निदेशक के संतोष ने मछुआरों को 29-30 मई को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के लातेहार, पलामू, सिमडेगा, पश्‍चिम सिंहभूम के कुछ इलाकों में अगले कुछ घंटों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

पटना के तापमान में गिरावट

पिछले कई दिनों से बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान थे. देर रात पटना में बारिश के बाद लोगों को राहत मिली है. इसके साथ ही राजधानी के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

केरल पहुंचा मॉनसून

यदि आप मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…सामान्य समय से 3 दिन पहले मॉनसून केरल पहुंच गया है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

शुरुआती दौर में मॉनसून की वर्षा कमजोर रहेगी

स्‍काईमेट वेदर के अनुसार केरल में मॉनसून समय पर या उससे पहले पहुंच सकता है. शुरुआती दौर में मॉनसून की वर्षा कमजोर रहेगी तथा फसलों की बुवाई में कुछ परेशानी हो सकती है. पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

मध्यप्रदेश में बारिश के आसार

मध्यप्रदेश में अगले तीन दिनों तक सागर, जबलपुर, चंबर, रीवा, सतना, भोपाल और नर्मदापुरम क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना नजर आ रही है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण अगले तीन दिन मौसम में बदलाव दिख सकता है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

राजस्थान का मौसम

राजस्थान की राजधानी जयपुर के साथ गंगानगर, जोधपुर सहित आठ शहरों में दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं धौलपुर जिले में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो एक दिन पहले दर्ज तापमान से तकरीबन एक डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में अगले दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज के साथ छीटें पड़ने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक लू चलने की संभावना नहीं है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने केरल और लक्षद्वीप में हल्की / मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है और अगले चार दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हल्की बारिश का अनुमान जताया है.

2:46 PM. 29 May 22 2:46 PM. 29 May

बिहार के कई इलाकों में बारिश की संभावना

बिहार के कई इलाकों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. इसके अलावा, केरल के कई इलाकों में भी कुछ दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है.

7:07 AM. 29 May 22 7:07 AM. 29 May

उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 29 मई से 31 मई तक उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है. इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी के जिलों में नजर आ सकता है.

7:07 AM. 29 May 22 7:07 AM. 29 May

झारखंड में हल्की बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, दो जून तक झारखंड के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. 29 मई को यानी आज राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. अभी राज्य के करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे चल रहा है.

7:07 AM. 29 May 22 7:07 AM. 29 May

हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान

मौसम कार्यालय ने अगले तीन दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की / मध्यम बारिश का अनुमान जताया है.

7:07 AM. 29 May 22 7:07 AM. 29 May

मॉनसून के अगले दो-तीन दिनों में केरल पहुंचने का अनुमान

मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल पहुंचने का अनुमान है. यानी मॉनसून सोमवार या मंगलवार को केरल पहुंच सकता है. इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक पखवाड़े पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान ‘आसनी’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार (27 मई) को केरल में मॉनसून की शुरुआत का अनुमान जताया था.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग ने दिल्ली के तापमान में वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है. झारखंड-बिहार के कई इलाकों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश के आसार हैं. यूपी के भी कुछ जिलों में बारिश की संभावना नजर आ रही है. जानें आज के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >