Weather Forecast: दिल्ली में कल भी हो सकती है बारिश, जानें झारखंड-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की वर्षा एवं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
10:00 PM. 29 Aug 22 10:00 PM. 29 Aug

दिल्ली में हो सकती है हल्की बारिश

देश की राजधानी दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश हो सकती है. बारिश से दिल्ली के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

राजधानी में सोमवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

झारखंड में 3 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में घुसा बाढ़ का पानी

मंदिरों और घाटों के शहर काशी में गंगा नदी का उफान जारी है. गंगा नदी का जलस्तर हर घंटे बढ़ रहा है. काशीवासियों को मां गंगा अब डराने लगी हैं. वाराणसी में गंगा की उफनाई लहरें रविवार की शाम को श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रवेश कर गईं. जलासेन पथ के रास्ते धाम में गंगा की लहरें घुसने के बाद पूरा रैंप पानी में डूब गया. दूसरी तरफ गंगा ने अस्सी घाट को पूरी तरह से डूबो दिया है.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है. विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 फीसदी रही.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

केरल: भूस्खलन से एक परिवार के दो लोगों की मौत

केरल के इडुक्की जिले के एक गांव में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक परिवार के कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग लापता हैं. पुलिस ने बताया कि घटना तोडुपुझा के पास कांजर गांव में देर रात करीब ढाई बजे हुई. बचाव कर्मियों ने दो शव बरामद किये हैं. अन्य लोगों की तलाश जारी है. केरल के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिन से भारी बारिश हो रही है.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

देहरादून में भारी बारिश से मकान ढ़हने से तीन लोगों की मौत

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में भारी वर्षा के कारण सोमवार को एक मकान ढ़ह गया जिससे मलबे में दबकर एक बच्चे सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार घटना काट बंगला राजपुर रोड के पास हुई. उन्होंने बताया कि तीन लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली,जिसके बाद राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर भेजा गया जिसने तत्काल बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

सौंग नदी का जलस्तर बढ़ गया

उत्तराखंड के देहरादून में भारी बारिश के कारण सौंग नदी का जलस्तर बढ़ गया है. इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

देहरादून में भारी बारिश, तीन की मौत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तेज बारिश का दौर जारी है. देहरादून में भारी बारिश के कारण एक घर ढह गया. मलबे में 2 महिलाएं और एक बच्‍चे के दबने की खबर आयी. एसडीआरएफ ने बताया कि तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है. टीम द्वारा मलबे से शव निकाले जा रहे हैं.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

पटना में बाढ़ का खतरा

जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी के कारण पटना में गंगा प्रमुख घाटों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. 24 घंटे में ही गंगा के जल स्तर में 12 से 16 सेमी की बढ़ोतरी हुई है. हाथिदह में गंगा खतरे के निशान से 57 सेमी ऊपर बह रही है. ऐसे में जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है.

2:27 PM. 29 Aug 22 2:27 PM. 29 Aug

झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, पूरे झारखंड में 29 अगस्त को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. संताल परगना में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 30 अगस्त के बाद मॉनसून के कमजोर होने की उम्मीद है. दो सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

7:28 AM. 29 Aug 22 7:28 AM. 29 Aug

दिल्ली में हल्की वर्षा का अनुमान

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आसमान में बादल छाये रहने, हल्की वर्षा एवं गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया है. सोमवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 डिग्री एवं 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

7:28 AM. 29 Aug 22 7:28 AM. 29 Aug

वायु गुणवत्ता में खास बदलाव नहीं

नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर को रविवार दोपहर धराशायी किए जाने के बाद 80,000 टन मलबे और धूल के विशाल गुबार के कारण सेक्टर-93 ए से सटे इलाकों में हवा की गुणवत्ता में खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया. नोएडा प्राधिकरण के अनुसार, विस्फोट के पहले और बाद में 20 निगरानी केंद्रों के माध्यम से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) और पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 10 के स्तर की बारीकी से निगरानी की गयी.

7:28 AM. 29 Aug 22 7:28 AM. 29 Aug

हिमाचल प्रदेश में पांच साल में मॉनसून के दौरान 1,550 से अधिक लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में बीते पांच वर्ष में मॉनसून के दौरान 1,550 से अधिक लोगों की मौत हुई है. राज्य के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश मोख्ता ने यह जानकारी दी. मोख्ता ने आंकड़े उपलब्ध कराते हुए कहा कि सबसे अधिक 476 लोगों की मौत 2021 के मॉनसून के दौरान हुई थी. इससे पहले 2018 में 343, मौजूदा वर्ष में अब तक 276, 2020 में 240 और 2019 में 218 लोगों की जान गयी.

7:28 AM. 29 Aug 22 7:28 AM. 29 Aug

29 अगस्त को दिल्ली में होगी बारिश

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के आसार हैं.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को आसमान में बादल छाये रहेंगे और हल्की वर्षा एवं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >