Weather Forecast Update: बिहार में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Weather Forecast Today Updates: देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है. बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिन में भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किया है. 28 जुलाई को यानी आज झारखंड में तेज बारिश के आसार हैं. जानें देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Live Updates
4:31 AM. 29 Jul 22 11:01 PM. 28 Jul

बिहार के छह जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत

बिहार के छह जिलों में बुधवार देर शाम से गुरुवार तक वज्रपात की चपेट में आकर 11 लोगों की मौत हो गयी. सीएम नीतीश कुमार ने मृतक लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है.

4:31 AM. 29 Jul 22 11:01 PM. 28 Jul

दिल्ली में बारिश

दिल्ली के कई हिस्सों में आज यानी गुरुवार को बारिश हुई, जिससे शहर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली. बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव भी हो गया.

4:31 AM. 29 Jul 22 11:01 PM. 28 Jul

राजस्‍थान के जोधपुर में जोरदार बारिश

राजस्‍थान के जोधपुर में जोरदार बारिश का दौर जारी है, जहां लोहावट में सर्वाधिक 135 मिमी दर्ज की गई. लगातार बारिश से जोधपुर शहर व उसके आसपास के क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ, स्‍कूल बंद हैं और अनेक ट्रेन भी रद्द की गई हैं.

4:31 AM. 29 Jul 22 11:01 PM. 28 Jul

दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश

दिल्ली के कई हिस्सों में आज यानी गुरुवार को बारिश हुई, जिससे शहर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत मिली. बारिश के कारण शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव भी हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मानसून का धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ना जारी रहने की संभावना है और इसके कारण बुधवार से उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश में वृद्धि हुई है. (भाषा)

7:51 PM. 28 Jul 22 2:21 PM. 28 Jul

बारिश की गतिविधियां राजस्थान में कम होगी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में बारिश की गतिविधियां राजस्थान में कम होने से लोगों को राहत मिल सकती है. गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक जोधपुर शहर में 73.1 म‍िमी बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान राज्‍य में सबसे अधिक 135 म‍िमी बारिश जोधपुर के लोहावट में हुई. जोधपुर संभाग के ही भोपालगढ़ तथा फलोदी में 66 म‍िमी बारिश दर्ज की गई है. इनके अलावा जोधपुर संभाग के अन्य क्षेत्रों में मध्यम बारिश हुई. विभाग के अनुसार, जोधपुर में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी, हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29-30 जुलाई को जोधपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने व मौसम के मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है.

7:51 PM. 28 Jul 22 2:21 PM. 28 Jul

शिमला में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जोरदार बारिश का दौर जारी है. यहां मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यह अलर्ट कल तक के लिए जारी किया गया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: देश के कई हिस्सों में जमकर बारिश का दौर जारी है. दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश में बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है. बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिन में भारी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किया है. 28 जुलाई को यानी आज झारखंड में तेज बारिश के आसार हैं. जानें देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >