Weather Forecast Updates: दिल्ली में होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. जानें कहां होगी बारिश और आज का मौसम आपके इलाके में कैसा रहने वाला है.

Live Updates
10:24 PM. 28 Feb 22 10:24 PM. 28 Feb

देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 3 और 4 मार्च को तमिलनाडु-पुडुचेरी-कराइकल में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. दक्षिण भारतीय राज्यों में इस सप्ताह के अंत में एक चक्रवाती सर्कुलेशन के चलते भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के पास एक चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है.

10:24 PM. 28 Feb 22 10:24 PM. 28 Feb

आने वाले दिनों में जानिए राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो मार्च को राज्य के बीकानेर संभाग तथा जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा. इस दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. हालांकि, राज्य के बाकी सभी संभागों में आगामी चार पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.

10:24 PM. 28 Feb 22 10:24 PM. 28 Feb

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग यातायात के लिए बंद, भूस्खलन की वजह से सैकड़ों वाहन फंसे

270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर जिले के पास सोमवार की सुबह हुए भूस्खलन की वजह से, इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है जिससे सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि देश के बाकी हिस्सों को हर मौसम में कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली इस सड़क पर समरोली के पास देवल में तड़के करीब दो बजकर 45 मिनट पर भूस्खलन हुआ. सड़क की सफाई करने वाली एजेंसी के लोगों और मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और रास्ते को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश

राजस्‍थान में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. हालांकि राज्य के बाकी सभी संभागों में आगामी चार पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान

एक नए पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र, जयपुर के प्रवक्ता के अनुसार एक और नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो मार्च को राज्य के बीकानेर संभाग तथा जयपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

दिन में आसमान के मुख्य तौर पर साफ

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यहां दिन में आसमान के मुख्य तौर पर साफ रहने और अधिकतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

यहां होगी बारिश

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बिहार और आसपास के इलाकों में नजर आ रहा है जिसकी वजह से उत्तरी छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 28 फरवरी को बारिश की संभावना है.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को दिल्ली में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. आईएमडी की मानें तो, दिन में अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

पश्चिमी विक्षोभ करेेगा मौसम को प्रभावित

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Distranbance) के पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करने के आसार हैं.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

दिल्ली में बूंदाबांदी

राजधानी दिल्ली में मौसम बदलाव नजर आ रहा है. यहां रह रहकर बूंदाबांदी हो रही है. अगले एक हफ्ते तक यहां का मौसम ऐसा ही रहने वाला है.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

आकाश में बादल

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में आकाश में बादल नजर आ रहे हैं.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. प्रदेश के ज्‍यादातर इलाके में 28 से 3 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. 4 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा. आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 5 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

मौसम साफ रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. 28 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. एक मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

दिल्ली के अलावा बिहार और झारखंड में भी बारिश

आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर के अलावा बिहार और झारखंड में भी बारिश की संभावना है.

2:33 PM. 28 Feb 22 2:33 PM. 28 Feb

दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 2 मार्च को यहां हल्की बारिश के आसार हैं. इसके बाद पारे में वृद्धि दर्ज की जाएगी.

7:18 AM. 28 Feb 22 7:18 AM. 28 Feb

उत्तराखंड का मौसम

मार्च की शुरुआत के साथ उत्तराखंड के मौसम में थोड़ी बदलाव की संभावना नजर आ रही है. तापमान में धीरे धीरे तेजी आने लगेगी. राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सूबे में सक्रिय है. हालांकि इसका प्रभाव बहुत आंशिक रहने की संभावना है. एक मार्च से तीन मार्च के दौरान पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले जगहों पर कहीं कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं.

7:18 AM. 28 Feb 22 7:18 AM. 28 Feb

बिहार का मौसम

आइएमडी रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे तक बिहार में मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण -पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिणी पूर्व भाग में बारिश के साथ ठनका के भी आसार हैं. हालांकि पुरवैया चलने की वजह से ऊमस महसूस की जा रही है. फिलहाल बिहार में अभी कम दबाव का केंद्र बना हुआ है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. जानें कहां होगी बारिश और आज का मौसम आपके इलाके में कैसा रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >