Weather Forecast Update: झारखंड में बारिश, जानें UP-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 एवं 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:04 PM. 28 Aug 22 11:04 PM. 28 Aug

एलोरा में घृष्णेश्वर मंदिर होगा संरक्षित

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एलोरा में स्थित घृष्णेश्वर मंदिर के संरक्षण का काम करेगा. विज्ञान शाखा के उपाधीक्षक पुरातत्व रसायन शास्त्री श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि मानसून का मौसम समाप्त होने के बाद एएसआई की पश्चिम क्षेत्र की विज्ञान शाखा इस पर काम शुरू करेगी. (भाषा)

2:34 PM. 28 Aug 22 2:34 PM. 28 Aug

झारखंड में 28 व 29 अगस्त को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, पूरे झारखंड में 28 व 29 अगस्त को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. संताल परगना में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. 30 अगस्त के बाद मॉनसून के कमजोर होने की उम्मीद है. दो सितंबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. दूसरी ओर शनिवार को मॉनसून पूरे राज्य में थोड़ा कमजोर था. इस कारण हल्की बारिश हुई. रांची में 27 मिलीमीटर बारिश हुई. इस बार मॉनसून में सबसे अधिक बारिश जमशेदपुर में हुई है. वहां अब तक 1107 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है.

2:34 PM. 28 Aug 22 2:34 PM. 28 Aug

दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 72 प्रतिशत रही. वहीं, आज दिन में यहां बादल छाए रहने की संभावना है. शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था.

2:34 PM. 28 Aug 22 2:34 PM. 28 Aug

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में रविवार सुबह तेज धूप रही और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 0.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

2:34 PM. 28 Aug 22 2:34 PM. 28 Aug

त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं. साथ ही अगले चार दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में छिटपुट बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्‍त की गयी है.

2:34 PM. 28 Aug 22 2:34 PM. 28 Aug

भारी बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो बिहार और उत्तराखंड में मंगलवार तक और पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है.

2:34 PM. 28 Aug 22 2:34 PM. 28 Aug

यहां होगी भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में रविवार और सोमवार को भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

2:34 PM. 28 Aug 22 2:34 PM. 28 Aug

बिहार और यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिहार और दक्षिण-पूर्वी यूपी में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

7:17 AM. 28 Aug 22 7:17 AM. 28 Aug

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो इस मौसम में पहली बार यह सामान्य रहा. आईएमडी ने कहा कि रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है तथा अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 एवं 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

7:17 AM. 28 Aug 22 7:17 AM. 28 Aug

ओडिशा में भारी बारिश के आसार

ओडिशा में महानदी और सुवर्णरेखा नदी घाटियों में आयी बाढ़ की मार के बाद मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश के आसार जताए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में कहा कि ओडिशा में भारी बारिश की आशंका है.

7:17 AM. 28 Aug 22 7:17 AM. 28 Aug

29 अगस्त को दिल्ली में होगी बारिश

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने के आसार हैं. स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि 28 अगस्त को नोएडा में ट्विन टावर को ढहाए जाने के समय उत्तर-पश्चिम से हवाएं चलेंगी. यह दिल्ली के लिए एक खतरा होगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 एवं 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >