Weather Forecast Updates: इन राज्यों में होगी बारिश, जानें छठ में कैसा रहने वाला है मौसम

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती नजर आ रही है. इधर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में तबाही मचाने के बाद सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है. दिल्ली में गुरुवार को सुबह 8.10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 था, जो बुधवार को सुबह दर्ज एक्यूआई 262 से काफी अधिक है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम

Live Updates
9:40 PM. 27 Oct 22 9:40 PM. 27 Oct

इन इलाकों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तटीय क्षेत्रों में पर हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश संभव है.

9:40 PM. 27 Oct 22 9:40 PM. 27 Oct

केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट आज यानी गुरुवार को भाईदूज के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए. सेना की 11 मराठा रेजीमेंट के बैंड की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच कपाट बंद होने के मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, तीर्थ पुरोहित और रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन के अलावा तीन हजार से अधिक श्रद्धालु वहां मौजूद थे. (भाषा)

2:28 PM. 27 Oct 22 2:28 PM. 27 Oct

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 30 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश के आसार हैं. अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है.

2:28 PM. 27 Oct 22 2:28 PM. 27 Oct

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को सुबह बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गयी तथा शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

2:28 PM. 27 Oct 22 2:28 PM. 27 Oct

बिहार में पांच दिनों तक मौसम शुष्क

बिहार और झारखंड में दिवाली के बाद अब रात में लोग गुलाबी ठंड महसूस करने लगे हैं. बिहार में आगे चलकर इसबार कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का रुख तेजी से बदल सकता है और ओस संग कोहरे का दौर शुरू हो सकता है. बिहार में पछुआ व उत्तर पछुआ हवा के प्रवाह के कारण अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है. इसके बाद रात के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.

8:45 AM. 27 Oct 22 8:45 AM. 27 Oct

तामिलनाडु में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो 29 और 30 अक्टूबर को तामिलनाडु में  बिजली गरजने के साथ-साथ भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं, मध्य आंध्र प्रदेश, यनम, रॉयलसीमा, केरल में 30 अक्टूबर को ठीक-ठाक बारिश की संभावना है.

8:20 AM. 27 Oct 22 8:20 AM. 27 Oct

दिल्ली की हवा में सुधार

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है. अनुकूल रफ्तार से हवा चलने के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार को सुधार देखा गया, लेकिन यह ‘खराब श्रेणी’ में ही रही. चौबीस घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार शाम चार बजे के 303 से सुधरकर बुधवार को 271 रहा. सोमवार को दिवाली के दिन शाम चार बजे यह 312 था.

8:20 AM. 27 Oct 22 8:20 AM. 27 Oct

यहां हो सकती है बारिश

भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर हो चुका है. फिलहाल, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर नजर आ रहा है. इन राज्यों में अगले 24 घंटे में ठीक-ठाक बारिश के आसार हैं.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: देश के कई राज्यों में ठंड की शुरूआत हो चुकी है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ती नजर आ रही है. इधर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बांग्लादेश में तबाही मचाने के बाद सितरंग तूफान अब पूरी तरह से कमजोर पड़ चुका है. दिल्ली में गुरुवार को सुबह 8.10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 था, जो बुधवार को सुबह दर्ज एक्यूआई 262 से काफी अधिक है. जानें आज कैसा रहने वाला है देश का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >