Weather Forecast: झारखंड-बिहार में बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना नजर आ रही हैं. जानें कहां होगी बारिश और आज का मौसम आपके इलाके में कैसा रहने वाला है.

Live Updates
10:57 PM. 27 Feb 22 10:57 PM. 27 Feb

पंजाब में बारिश के बाद खिली धूप, जानें कैसा रहेगा मौसम

पंजाब में रविवार को धूप के खिलते ही ठंड से राहत मिल गई. मौसम विभाग के अनुसार कल और परसो भी मौसम साफ रहेगा. वहीं, 1 मार्च से मौसम फिर बदलेगा और 2 मार्च से वैस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से बादल दोबारा से पंजाब में लौटेंगे.

10:57 PM. 27 Feb 22 10:57 PM. 27 Feb

पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यूपी, पंजाब और हरियाणा के मध्य भागों में हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है.

10:57 PM. 27 Feb 22 10:57 PM. 27 Feb

बिहार में बदला मौसम, जमुई में वज्रपात

बिहार में मौसम का बदल गया है और रविवार की सुबह कई जिलों में बारिश हुई. भागलपुर, जमुई, बांका और खगड़िया में हल्की बारिश देखने को मिली. वहीं, जमुई जिले में तेज हवा के साथ मेघ गर्जन हुआ. वज्रपात के चलते खलिहान में रखे पूंज में आग लग गई.

10:57 PM. 27 Feb 22 10:57 PM. 27 Feb

हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि से लुढ़का तापमान

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीते दिन हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि हुई. इसके बाद तेज हवा चलने से शाम के समय लोगों को फिर से सर्दी महसूस होने लगी है. इससे पहले लोगों को दिन व रात्रि के समय गर्मी का अहसास हो रहा था. अब मौसम परिवर्तन से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आया है. हिसार में दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे चला गया है.

10:57 PM. 27 Feb 22 10:57 PM. 27 Feb

दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

दिल्ली में रात में हुई बारिश से न्यूनतम पारा गिरा है. राष्ट्रीय राजधानी में कई इलाकों में रात में हुई बारिश और तेज हवाएं चलने से शहरवासियों को रविवार सुबह ठंड का अहसास हुआ. मौसम विभाग ने रविवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, दिन में अधिकतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

2:35 PM. 27 Feb 22 2:35 PM. 27 Feb

उत्तर प्रदेश में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है. कुछ इलाकों में तो ओलावृष्टि की भी आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

2:35 PM. 27 Feb 22 2:35 PM. 27 Feb

दिल्ली में रात में हुई बारिश से न्यूनतम पारा गिरा

दिल्ली के कई इलाकों में रात में हुई बारिश और तेज़ हवाएं चलने से शहरवासियों को रविवार सुबह ठंड का अहसास हुआ. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:35 PM. 27 Feb 22 2:35 PM. 27 Feb

मौसम साफ रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 और 28 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है. 28 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है. एक मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

2:35 PM. 27 Feb 22 2:35 PM. 27 Feb

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहा. राजधानी शिमला में जमकर बर्फबारी हुई. बर्फबारी के कारण ऊपरी शिमला को राजधानी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 कुफरी और नारकंडा को बंद करना पड़ गया. सड़क पर बर्फ के कारण वाहनों के फिसलने से जाम लग रहा है.

2:35 PM. 27 Feb 22 2:35 PM. 27 Feb

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में रविवार सुबह से बारिश हो रही है.

2:35 PM. 27 Feb 22 2:35 PM. 27 Feb

दिल्ली के अलावा बिहार और झारखंड में भी बारिश

आईएमडी के अनुसार दिल्ली एनसीआर के अलावा बिहार और झारखंड में भी अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की संभावना है.

2:35 PM. 27 Feb 22 2:35 PM. 27 Feb

तापमान बढ़ेगा

आज के बाद तापमान बढ़ेगा और 2 मार्च तक एक बार फिर दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है.

2:35 PM. 27 Feb 22 2:35 PM. 27 Feb

दिल्ली में बारिश के बाद ठंड

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद चल रही तेज हवाओं से लोगों को ठंड महसूस हो रही है. IMD ने आज यानी रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है.

7:39 AM. 27 Feb 22 7:39 AM. 27 Feb

पंजाब व हरियाणा में हल्‍की बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 27 फरवरी को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान कुछ जगह गरज और बिजली गिरने का भी अनुमान है. वहीं, दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तरी पंजाब व हरियाणा में हल्‍की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की मानें तो एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर के पहाड़ों पर सक्रिय नजर आ रहा है, जिससे हवाओं के पैटर्न में बदलाव देख सकता है. इसका असर दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में दिखेगा. इसकी वजह से हल्की बारिश की संभावना भी है.

7:39 AM. 27 Feb 22 7:39 AM. 27 Feb

बिहार का मौसम

बिहार के उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश और ओला वृष्टि होने के आसार नजर आ रहे हैं. इसके अलावा अगले 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम और दक्षिण -पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिणी पूर्व भाग में बारिश के साथ ठनका के भी आसार हैं. हालांकि पुरवैया चलने की वजह से ऊमस महसूस की गयी. फिलहाल बिहार में अभी कम दबाव का केंद्र बना हुआ है.

7:39 AM. 27 Feb 22 7:39 AM. 27 Feb

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के मध्य, दक्षिणी और उत्तर-पूर्व इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. कहीं-कहीं ओला भी गिर सकते हैं. राजधानी रांची और आसपास के इलाके में आकाश में बादल छाये रहेंगे. 27 फरवरी से मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

7:09 AM. 27 Feb 22 7:09 AM. 27 Feb

यूपी में बारिश

यूपी में एक बार फिर से मौसम करवट ले सकती है. मौसम विभाग ने इस बाबत अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है.

7:09 AM. 27 Feb 22 7:09 AM. 27 Feb

दिल्ली में बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में कमी

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रातभर हुई बारिश और ओलावृष्टि से पारा गिर गया. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और कई हिस्सों में ओलावृष्टि हुई. अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था. आईएमडी के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे.

7:09 AM. 27 Feb 22 7:09 AM. 27 Feb

राजस्थान में गर्मी ने जोर पकड़ा

राजस्थान में गर्मी ने जोर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में राज्य में मौसम कुल मिलाकर सामान्य रहेगा.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में मौसम के करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना नजर आ रही हैं. जानें कहां होगी बारिश और आज का मौसम आपके इलाके में कैसा रहने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >