Weather Forecast: दिल्ली में चल सकती हैं तेज हवाएं, जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा. इधर दिल्ली में हल्की बारिश की संभवना नजर आ रही है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
4:22 AM. 27 Aug 22 10:52 PM. 26 Aug

गर्म और उमस भरा रहा दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा वहीं अधिकतम आर्द्रता 87 प्रतिशत दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश नहीं हुई. इस बीच, मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तेज हवाएं चलने के साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. (भाषा)

4:22 AM. 27 Aug 22 10:52 PM. 26 Aug

पाकिस्तान में बाढ़ को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा

पाकिस्तान सरकार ने देश में बारिश के कारण आई बाढ़ में अब तक 343 बच्चों समेत 937 लोगों की मौत और कम से कम तीन करोड़ लोगों के बेघर होने के बाद राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के अनुसार, सिंध प्रांत में 14 जून से बृहस्पतिवार तक बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में 306 लोगों की जान जा चुकी है. (भाषा)

7:53 PM. 26 Aug 22 2:23 PM. 26 Aug

मानसून की वापसी

मौसम विभाग ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी शुरू होने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग दो सप्ताह पहले है. सामान्य तौर पर मानसून 17 सितंबर से वापस जाना शुरू होता है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस जाने की वास्तविक प्रक्रिया मौसम प्रणालियों की गतिशील प्रकृति को देखते हुए आमतौर पर या तो सामान्य समय से पहले या बाद में होती है.

7:53 PM. 26 Aug 22 2:23 PM. 26 Aug

जम्मू कश्मीर में 40 मिनट के भीतर दो बार भूकंप के झटके आए

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को 3.4 और 2.8 तीव्रता के दो भूकंप आए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि 3.4 तीव्रता का भूकंप रियासी जिले के कटरा इलाके में आया जबकि दूसरा डोडा जिले में महसूस किया गया.

7:53 PM. 26 Aug 22 2:23 PM. 26 Aug

दिल्ली में सुबह रही गर्मी, दिन में तेज हवा चलने के आसार

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह गर्मी रही आौर न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.

7:53 PM. 26 Aug 22 2:23 PM. 26 Aug

44 फीसदी कम बारिश दर्ज

आईएमडी के जारी विस्तारित रेंज पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर प्रदेश और मणिपुर में लंबी अवधि के औसत से 44 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, इसके बाद बिहार (41 फीसदी), दिल्ली (28 फीसदी), त्रिपुरा और झारखंड (26 फीसदी प्रत्येक) का स्थान है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सितंबर के पहले सप्ताह में वापसी के चरण में प्रवेश करने की संभावना है, जो सामान्य तिथि से लगभग एक पखवाड़ा पहले होगा. इधर दिल्ली में हल्की बारिश की संभवना नजर आ रही है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >