Weather Forecast Updates: दिल्ली में चलेगी तेज हवा, यहां होगी बारिश, जानें अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Today Updates: गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के एक या दो हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हीट वेव की स्थिति हो सकती है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Live Updates
3:54 AM. 25 Apr 22 10:24 PM. 24 Apr

झारखंड में हीट वेव, तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में बारिश संभव

गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के एक या दो हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हीट वेव की स्थिति हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है.

3:54 AM. 25 Apr 22 10:24 PM. 24 Apr

पूर्वोत्तर में ऐसा रहेगा मौसम

अगले 24 घंटों में अरुणाचल प्रदेश एवं असम के पूर्वी हिस्सों के अलावा केरल एवं तमिलनाडु में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. वहीं, शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और तटीय कर्नाटक में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

3:54 AM. 25 Apr 22 10:24 PM. 24 Apr

सौराष्ट्र और कच्छ में लू की स्थिति

सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में भीषण लू की स्थिति बनी हुई है. गुजरात क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लू चल रही है.

3:54 AM. 25 Apr 22 10:24 PM. 24 Apr

इन जगहों पर हुई वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान असम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. केरल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, सिक्किम और शेष पूर्वोत्तर भारत में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. वहीं, जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक के एक या दो हिस्सों में हल्की वर्षा हुई.

8:01 PM. 24 Apr 22 2:31 PM. 24 Apr

अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना

24 से 26 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 24, 27 और 28 अप्रैल को असम और मेघालय के अलग-अलग इलाकों में बारिश के आसार हैं. 24 अप्रैल, 2022 को अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है.

7:04 PM. 24 Apr 22 1:34 PM. 24 Apr

तापमान में वृद्धि

26 अप्रैल को एक बार फिर दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. यानी मंगलवार को एक बार सूरज की तपिश देखने को मिल सकती है. साथ ही मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. दिन भर मौसम खुला रहने से तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, ओड़िशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के एक या दो हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान हीट वेव की स्थिति हो सकती है. जानें यूपी-एमपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >