Sahibzada Ajit Singh Nagar: A man boards a bus amid dense fog during a cold morning, in Sahibzada Ajit Singh Nagar district, Tuesday, Dec. 29, 2020. (PTI Photo)(PTI29-12-2020_000058B)
Copied link
भारत में ठंड, कोहरा और शीतलहर का कहर जारी रहने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है. पश्चिमी हिमालय में 24 और 26 दिसंबर तक दो पश्चिमी विक्षोभों के पहुंचने की संभावना है. जिससे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
3:38 AM. 24 Dec 213:38 AM. 24 Dec
दिल्ली में आने वाले दिनों में कोहरा छाये रहने की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह ठंडी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि शहर में आगामी दिनों में कोहरा छाया रहेगा.
Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ से होगी बारिश-बर्फबारी, जानिए कहां चलेगी शीतलहर, किस राज्य में रहेगा कोहरा
3:38 AM. 24 Dec 213:38 AM. 24 Dec
कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी
कश्मीर में मशहूर गुलमर्ग स्की रिसोर्ट और कुछ अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को ताजा बर्फबारी हुई, साथ ही घाटी में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गयी.
3:38 AM. 24 Dec 213:38 AM. 24 Dec
राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ा, कुछ दिनों में हो सकती है बारिश
राजस्थान के अनेक हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है. इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है.
7:18 PM. 23 Dec 217:18 PM. 23 Dec
दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी
आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. वहीं, सफर के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता 387 पर वायु गुणवत्ता सूचकांक के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है. गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री दर्ज किया गया.
3:36 PM. 23 Dec 213:36 PM. 23 Dec
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में मुगल रोड क्षेत्र में बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया.
3:36 PM. 23 Dec 213:36 PM. 23 Dec
यूपी का मौसम
उत्तर भारत के विभिन्न जिलों में ठंड का कहर जारी है. राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. वहीं प्रयागराज की बात की जाए तो 2 दिन पहले पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. हालांकि दिन में निकल रही धूप ने ठंड से थोड़ी राहत जरूर दी है. दिन में गुनगुनी धूप के बाद सूरज ढलते ही गलन बढ़ जा रही है.
3:36 PM. 23 Dec 213:36 PM. 23 Dec
बिहार का मौसम
बिहार में दो पश्चमी विक्षोभ आगे बढ़ रहे है. उनके गुजर जाने के बाद यानी अगले हफ्ते में ठंड फिर लौटेगा. फिलहाल, बिहार में कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी है. हालांकि, समुद्र सतह से एक किमी के ऊपर पुरवैया हवा का प्रवाह फिर शुरू हो गया है. यह विक्षोभ की वजह से है.
3:36 PM. 23 Dec 213:36 PM. 23 Dec
झारखंड के मौसम का पूर्वानुमान
झारखंड में शीतलहर चल रही है. राजधानी रांची में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बुधवार को पूरे राज्य का सबसे कम तापमान कांके में दर्ज किया गया. जहां न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक गिर गया. वहीं, रांची का औसत तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया.
1:01 PM. 23 Dec 211:01 PM. 23 Dec
पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी
मौसम विभाग ने कहा है कि पहला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ 24 दिसंबर को और दूसरा 26 दिसंबर को आयेगा. इसके असर से 24 से 29 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा कुछ जगहों पर हो सकती है. बर्फबारी भी हो सकती है.
1:01 PM. 23 Dec 211:01 PM. 23 Dec
जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना
अगले 24 घंटे के मौसम के पूर्वानुमान की बात करें, तो जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में हिमपात की भी संभावना स्काईमेट ने जतायी है. पूर्वोत्तर में भी हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है. कहा गया है कि आने वाले 48 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के बाद देश के पूर्वी हिस्से में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है.
1:01 PM. 23 Dec 211:01 PM. 23 Dec
भारत में ठंड, कोहरा और शीतलहर का कहर जारी रहने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है. पश्चिमी हिमालय में 24 और 26 दिसंबर तक दो पश्चिमी विक्षोभों के पहुंचने की संभावना है. जिससे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.
1:01 PM. 23 Dec 211:01 PM. 23 Dec
Posted By: Reetu Suman
मुख्य बातें
भारत में ठंड, कोहरा और शीतलहर का कहर जारी रहने का अनुमान है. पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है. पश्चिमी हिमालय में 24 और 26 दिसंबर तक दो पश्चिमी विक्षोभों के पहुंचने की संभावना है. जिससे हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.