Weather Forecast Updates: बिहार-झारखंड-यूपी में बारिश, बदलेगा दिल्ली का मौसम, जानें आज का वेदर

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज हवा चल रही है. हालांकि फिर मौसम के एक बार करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना नजर आ रही हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
10:34 PM. 23 Feb 22 10:34 PM. 23 Feb

चारों धाम में मध्यम हिमपात

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया. चारों धाम में मध्यम हिमपात हुआ है. इसके अलावा हेमकुंड साहिब, औली, हर्षिल समेत गढ़वाल के ज्यादातर ऊंचाई वाले हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई.

10:34 PM. 23 Feb 22 10:34 PM. 23 Feb

केदारघाटी में बदला मौसम, बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

उत्तराखंड के केदार घाटी में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल दिया है. केदारघाटी के सम्पूर्ण क्षेत्र में मौसम बदलने से हिमालयी क्षेत्र सहित केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ धाम में बर्फबारी हुई है. निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट महसूस होने के साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आने वाले दिनों में यदि मौसम का मिजाज इसी प्रकार रहा तो सीमान्त क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार बने हुए हैं.

10:34 PM. 23 Feb 22 10:34 PM. 23 Feb

कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी से उड़ानों का संचालन असंभव

कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी की वजह से खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे पर सभी उड़ानें रद्द हो गयीं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण श्रीनगर हवाई अड्डे के निदेशक कुलदीप सिंह ने कहा कि सभी एयरलाइनों की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. घाटी में भारी हिमपात के कारण खराब मौसम और कम दृश्यता के मद्देनजर हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ. उन्होंने कहा कि दृश्यता का स्तर 400 मीटर से कम था और लगातार हो रही बर्फबारी ने उड़ानों के संचालन को असंभव बना दिया.

10:34 PM. 23 Feb 22 10:34 PM. 23 Feb

बर्फबारी के कारण आज के लिए श्रीनगर में सभी उड़ानें रद्द

श्रीनगर में बर्फबारी के कारण आज के लिए सभी एयरलाइनों की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. यात्रियों को आगामी निर्धारित उड़ानों में समायोजित किया जाएगा. स्कीड उड़ानों सहित कुल 41 उड़ानें रद्द हुई हैं.

10:34 PM. 23 Feb 22 10:34 PM. 23 Feb

कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में हिमपात से जनजीवन बाधित

कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में हिमपात के बाद बुधवार को जनजीवन बाधित हो गया. मैदानी हिस्सों में मौसम के पहले हिमपात से विमान और रेल सेवाएं बाधित हो गयीं तथा अहम श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ. हिमपात रात को शुरू हुआ और अंतिम खबर मिलने तक जारी था. उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में करीब दो फुट या उससे अधिक बर्फ गिरी. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में बुधवार को सुबह तक करीब आठ इंच तक बर्फबारी दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि प्राधिकारियों ने सड़कों पर से बर्फ हटाने के लिए कर्मियों को तैनात कर दिया है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

यहां छिटपुट बारिश की संभावना

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है. आईएमडी ने 23 फरवरी तक सिक्किम में हल्की या मध्यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी

अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 23 से 24 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी बढ़ सकती है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

शिमला में चार तीव्रता का भूकंप आया, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बुधवार की सुबह चार तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप से जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. जिले में और उसके आसपास सुबह नौ बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

गुजरात के कच्छ में आया भूकंप

गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के अनुसार, दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर भचाऊ के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केन्द्र भचाऊ से 12 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में 12 किलोमीटर की गहराई पर था.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

बिहार में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इन मौसमी दशाओं की वजह से बिहार के विशेष रूप से पूर्वी हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. वहीं, दक्षिणी बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी-पानी के साथ ठनका गिरने की भी आशंका है. 24, 25 व 26 फरवरी को बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

भारी हिमपात से कश्मीर में जनजीवन बाधित

कश्मीर घाटी के ज्यादातर हिस्सों में हिमपात के बाद बुधवार को जनजीवन बाधित हो गया. मैदानी हिस्सों में मौसम के पहले हिमपात से विमान और रेल सेवाएं बाधित हो गयीं तथा अहम श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया. घाटी के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ. हिमपात रात को शुरू हुआ. केंद्र शासित प्रदेश के ऊंचे इलाकों में करीब दो फुट या उससे अधिक बर्फ गिरी. श्रीनगर में बुधवार को सुबह तक करीब आठ इंच तक बर्फबारी दर्ज की गयी.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

उड़ानें रद्द

भारी बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान है. जिसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

ताजा बर्फबारी

कश्मीर घाटी में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

उत्तराखंड में हो सकती है बारिश

उत्तराखंड में मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात हुआ. जिसके बाद कई हिस्सों में बारिश भी देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन चार दिन बारिश हो सकती है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

यहां व्यापक बारिश के आसार

देश के कई राज्यों में 22 से 23 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में व्यापक बारिश के आसार हैं.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

हल्की वर्षा के साथ-साथ बर्फबारी

मौसम विभाग ने 23 फरवरी तक सिक्किम में हल्की या मध्यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी प्रभाव के कारण हल्की वर्षा के साथ-साथ बर्फबारी होने का अनुमान है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

बिहार का मौसम

बिहार में 24 फरवरी से दक्षिण बिहार कुछ जगहों पर बादल छा जाने का पूर्वानुमान है. आइएमडी के मुताबिक इसकी वजह से इस समूचे क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार हैं. हालांकि बिहार में अभी भी पछुआ हवा चलने से दिन के तापमान में अपेक्षित गर्माहट महसूस नहीं की जा रही है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

बारिश और वज्रपात की आशंका

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार झारखंड के कई जिलों में इस हफ्ते 24 और 25 फरवरी को बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गयी है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

झारखंड में हल्के के माध्यम दर्जे की बारिश

24 और 25 फरवरी को झारखंड में हल्के के माध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

मौसम बदलने की संभावना

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल सहित उत्तराखंड और दिल्ली के कई हिस्से में मौसम बदलने की संभावना व्‍यक्‍त की है.

2:11 PM. 23 Feb 22 2:11 PM. 23 Feb

बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी (UP) के कई जगहों पर मंगलवार से 25 फरवरी तक बारिश की संभावना है. साथ ही तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं. हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है.

7:01 AM. 23 Feb 22 7:01 AM. 23 Feb

छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में 23 फरवरी से हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 24 फरवरी से मौसम बदलने का अनुमान है. उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक 2 से 3 दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से मैदानी जिलों में गर्मी का अहसास होने लगा है.

7:01 AM. 23 Feb 22 7:01 AM. 23 Feb

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तेज हवाएं चलीं और अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

7:01 AM. 23 Feb 22 7:01 AM. 23 Feb

कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी

कश्मीर के कई हिस्सों में मंगलवार को बर्फबारी हुई जबकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण श्रीनगर शहर में बारिश हुई. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में भारी बर्फबारी की सूचना है, जहां सात इंच से अधिक हिमपात हुआ है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से तेज हवा चल रही है. हालांकि फिर मौसम के एक बार करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना नजर आ रही हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >