Weather Forecast: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें झारखंड-बिहार-UP सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast LIVE Update Today: मॉनसूनी बारिश ने देश के कई हिस्‍सों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. इधर दिल्ली में बारिश की संभवना मंगलवार को नजर आ रही है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
4:38 AM. 24 Aug 22 11:08 PM. 23 Aug

भोपाल में भारी बारिश

भोपाल में आईएमडी के के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने कहा है कि भोपाल और सागर के पास मध्य प्रदेश के मध्य भागों में दबाव बना हुआ है. इसलिए भोपाल, नर्मदापुरम, सागर और ग्वालियर संभाग में बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

4:38 AM. 24 Aug 22 11:08 PM. 23 Aug

विदिशा में तैनात होंगे वायुसेना दो हेलीकॉप्टर

भारतीय वायुसेना मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित विदिशा जिले में राहत कार्यों के लिए दो हेलीकॉप्टर तैनात करेगी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को बारिश प्रभावित जिले का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे. भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई. वहीं, भारी बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के कारण पेड़ गिर गए थे. (भाषा)

7:49 PM. 23 Aug 22 2:19 PM. 23 Aug

बिहार में हल्‍की बारिश की संभावना

बिहार कैमूर और रोहतास जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को यहां हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है. बिहार में इस समय किसान भारी बारिश का इंतजार कर रहे है.

7:49 PM. 23 Aug 22 2:19 PM. 23 Aug

राजस्‍थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजस्‍थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पिछले दो दिनों से जारी भारी से अति भारी बारिश के ताजा दौर से राज्‍य का कोटा संभाग सबसे अधिक प्रभावित है. कोटा, झालावाड़, बारां और बूंदी जिले के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश, बांधों से पानी छोड़े जाने और नदियों में पानी की आवक के कारण जलस्तर बढ़ गया है.

7:49 PM. 23 Aug 22 2:19 PM. 23 Aug

लगातार बारिश से कोटा संभाग में हालात बिगड़े

लगातार बारिश और नदियों में जलस्तर बढ़ने से राजस्‍थान के कोटा संभाग में हालात बिगड़ गये हैं. कई जगह जलभराव के बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है. संभाग के चार जिलों – कोटा, बारां, झालावाड़ और बूंदी में स्कूल बंद हैं, जबकि बारां जिले में बचाव अभियान में मदद के लिए भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुलाया गया है. इस बीच, राज्‍य के इन हिस्‍सों में बारिश का दौर जारी है.

6:35 PM. 23 Aug 22 1:05 PM. 23 Aug

न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार,मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मंगलवार को हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: मॉनसूनी बारिश ने देश के कई हिस्‍सों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. इधर दिल्ली में बारिश की संभवना मंगलवार को नजर आ रही है. झारखंड के कुछ जिलों में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >