Weather Forecast Updates: यूपी- दिल्ली-झारखंड के कई इलाकों में बारिश, इन राज्यों में भी बढ़ेगी ठंड
Copied link
Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है. ठंड से जूझ रहे हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पंजाब के लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. यहां जानें आज के मौसम के बारे में…
8:56 PM. 22 Jan 228:56 PM. 22 Jan
यूपी के इन इलाकों में बारिश
उत्तर प्रदेश के महोबा में शनिवरा की सुबह से तेज बारिश हो रही है. शुक्रवार की शाम से बादल मंडरा रहे थे. बारिश के साथ ही किसानों की फसल पर भी खतरा मंडराने लगा है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
21 से 23 जनवरी के बीच व्यापक वर्षा
आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 21 से 23 जनवरी के बीच व्यापक वर्षा होने का अनुमान है. आईएमडी ने आज गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और अन्य स्थानों पर ताजा बर्फबारी
कश्मीर के गुलमर्ग तथा अन्य स्थानों में बीती रात हल्की बर्फबारी हुई है और घाटी की अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से ऊपर रहा.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
सफदरजंग वेधशाला में शनिवार को सुबह आठ बजे तक पांच मिमी बारिश
दिल्ली में 22 जनवरी तक 68 मिमी बारिश हो चुकी है, जो 1995 के बाद से सर्वाधिक है. 1995 में 69.8 मिमी बारिश हुई थी. सफदरजंग वेधशाला में शनिवार को सुबह आठ बजे तक पांच मिमी बारिश दर्ज की गई है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
दिल्ली में हल्की बारिश हुई, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा
दिल्ली के विभिन्न भागों में शनिवार तड़के हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
लखनऊ में हल्की बारिश
लखनऊ में शनिवार को हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया है. हालांकि, बारिश से कुछ हद तक प्रदूषण से राहत जरूर मिली है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
झारखंड में बारिश के आसार
झारखंड में शनिवार से लेकर 25 जनवरी तक अलग-अलग हिस्से में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
जम्मू-कश्मीर के डोडा क्षेत्र में भूकंप
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार देर रात 4.0 तीव्रता का भूकंप आया. आपदा प्रबंधन निदेशक आमिर अली ने बताया कि भूकंप शुक्रवार देर रात दो बजकर 53 मिनट पर आया और इससे जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र डोडा क्षेत्र में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
अभी ठंड से राहत नहीं
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में दो से तीन दिनों तक अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. एक-दो दिनों में बारिश होने की संभावना है. शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने की संभावना है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
बिहार में बारिश के साथ ओले भी पड़ने की आशंका
अगले 48 घंटे बिहार के मौसम में फिर बदलाव होने जा रहा है. कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, पटना, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर की एक-दो जगहों पर बारिश के साथ ही ओले भी पड़ने की आशंका है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
दिल्ली की हवा अभी भी बहुत खराब श्रेणी में, AQI अभी भी 342 पर
वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 342 (बहुत खराब श्रेणी में) है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
इन राज्यों में घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश,झारखंड में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है. 21 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम में हलचल हो सकती है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
झारखंड के मौसम का मिजाज
झारखंड की राज्राानी रांची और आसपास का मौसम एक बार फिर 22 जनवरी, 2022 से बदल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के कई हिस्सों में 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं, मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 25 और 26 जनवरी 2022 को सुबह में धुंध व कोहरा छाये रहने की संभावना है. साथ ही शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
दिल्ली-एनसीआर मौसम विभाग पूर्वानुमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाए चल सकती हैं. साथ ही गरज के साथ बारिश की संभावना भी यहां बनी हुई है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
जम्मू कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 22-23 जनवरी के दौरान हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
दिल्ली में आज से 3 दिनों तक बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान,यूपी,झारखंड,बिहार समेत विभिन्न राज्यों में आज से बारिश (Delhi rain) का अनुमान जताया है.
7:49 PM. 22 Jan 227:49 PM. 22 Jan
देश के कई इलाकों में 22 एवं 23 जनवरी को बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में 22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, 22 और 23 जनवरी के दौरान व्यापक बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है. इससे सतही और हवाई परिवहन में व्यवधान की आशंका भी जताई गई है.
1:02 PM. 22 Jan 221:02 PM. 22 Jan
एमपी के 19 जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के 19 जिलों में गरज के साथ बिजल�� गिरने, ओला गिरने और बारिश होने के पूर्वानुमान के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
1:02 PM. 22 Jan 221:02 PM. 22 Jan
दिल्ली में बारिश शुरू
दिल्ली में मौसम करवट ले रहा है. यहां कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में एक बार फिर बारिश हुई. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और कुछ जगहों पर बारिश की बौछार भी हुई.
मुख्य बातें
Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है. ठंड से जूझ रहे हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पंजाब के लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. देश के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं. यहां जानें आज के मौसम के बारे में…