Weather Forecast: दिवाली में हो सकती है भारी बारिश, जानें लो प्रेशर का किन राज्यों पर होगा असर

Weather Forecast Update Today: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दुर्गापूजा के बाद अब काली पूजा व दीपावली के समय भी बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या नजर आ रही है. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

4:31 AM. 21 Oct 22 4:31 AM. 21 Oct

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

द��ल्ली में आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है. मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को आसमान मोटे तौर पर साफ रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है. (भाषा)

10:16 PM. 20 Oct 22 10:16 PM. 20 Oct

लो प्रेशर एरिया चक्रवात में बदलेगा

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र 22 अक्टूबर तक गहरे दबाव में और 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.

10:16 PM. 20 Oct 22 10:16 PM. 20 Oct

25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा चक्रवात

बंगाल की खाड़ी में बनने वाला संभावित चक्रवात 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट पर पहुंच सकता है. इसके प्रभाव से बंगाल, ओडिशा, झारखंड सहित अन्य तटीय इलाकों में बारिश होगी.

6:07 PM. 20 Oct 22 6:07 PM. 20 Oct

दिल्ली की खराब हुई आबोहवा, दिखाई दी धुंध

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदुषण में बढ़ोतरी के कारण कोहरा देखा जा रहा है. हालांकि बुधवार को मौसम थोड़ा साफ था. भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

4:37 PM. 20 Oct 22 4:37 PM. 20 Oct

जम्मू में भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड बंद

जम्मू के ऊंचाई वाले इलाकों में बृहस्पतिवार को भारी बर्फबारी के कारण सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड को बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात से डोडा, किश्तवाड़, राजौरी, रियासी, पुंछ, रामबन और कठुआ जिलों के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई.

4:37 PM. 20 Oct 22 4:37 PM. 20 Oct

बेंगलुरू में मेट्रो रेल की दीवार गिरी

कर्नाटक के बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण जेडीएस कार्यालय के पास मेट्रो रेल की दीवार गिरने से कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है. बेंगलुरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक अंजुम परवेज ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है.

4:37 PM. 20 Oct 22 4:37 PM. 20 Oct

बेंगलुरु में बारिश का कहर

बेंगलुरु में एक बार फिर से बारिश का कहर टूटा है. लगातार तेज बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति नजर आ रही है. यहां सामान्‍य जीवन अस्‍तव्‍यस्‍त हो गया है. यहां चर्चा कर दें कि बेंगलुरु को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) पहले ही येलो अलर्ट जारी कर चुका है.

4:37 PM. 20 Oct 22 4:37 PM. 20 Oct

गुलमर्ग में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बर्फबारी शुरू हो गयी है. इस बीच कई राज्यों में गुलाबी ठंड का अहसास लोगों को होने लगा है.

4:37 PM. 20 Oct 22 4:37 PM. 20 Oct

झारखंड में फिर से बारिश

पूर्वानुमान है कि 25 से 27 तक झारखंड में फिर से बारिश हो सकती है. इसके चलते आगे भी कुहासे से निजात नहीं मिलेगी.

4:37 PM. 20 Oct 22 4:37 PM. 20 Oct

बेमौसम बारिश की आशंका

पश्चिम बंगाल में अलीपुर मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दुर्गापूजा के बाद अब काली पूजा व दीपावली के समय भी बंगाल में बारिश हो सकती है. कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जिलों में बेमौसम बारिश की आशंका है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर को चक्रवात बन सकता है. इसका असर उत्तर बंगाल के जिलों पर ज्यादा पड़ेगा. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की तो उत्तरी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. हालांकि इस चक्रवात के सुपर साइक्लोन में तब्दील होने के आसार नहीं है.

1:04 PM. 20 Oct 22 1:04 PM. 20 Oct

झारखंड में कुहासा

मौसम में नमी के कारण झारखंड की राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम से ही कुहासा होने लगा था, जो सुबह तक रहा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार चूंकि अभी वातावरण में नमी है, इसके चलते कुहासा हो रहा है. जहां-जहां जल जमाव होगा, वहां इसका असर ज्यादा दिखेगा. जब तक बारिश होती रहेगी, इसका असर दिखेगा.

1:04 PM. 20 Oct 22 1:04 PM. 20 Oct

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बनता नजर आ रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) उत्तरी अंडमान समुद्र के ऊपर बन रही मौसम प्रणाली पर नजर रख रहा है, जिसके शनिवार तक दबाव में केंद्रित होने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 49 किमी तक रह सकती है.

1:04 PM. 20 Oct 22 1:04 PM. 20 Oct

चक्रवात को ‘सितरंग’ कहा जाएगा

मौसम प्रणाली बुधवार को चक्रवाती प्रवाह थी और बृहस्पतिवार तक दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र में बनने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार देर रात तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान के और तेज होने की आशंका है. यदि उष्णकटिबंधीय तूफान पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात में बदलता है, तो इसे ‘सितरंग’ कहा जाएगा, जो थाईलैंड द्वारा सुझाया गया नाम है.

1:04 PM. 20 Oct 22 1:04 PM. 20 Oct

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सप्ताहांत तक ‘बहुत खराब’ होने का अंदेशा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि साल के इस समय के हिसाब से सामान्य से एक डिग्री कम है. दिल्ली में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता ‘‘खराब” श्रेणी में दर्ज की गयी और मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों ने कहा कि यह शनिवार तक ‘‘बहुत खराब” श्रेणी में जा सकती है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दुर्गापूजा के बाद अब काली पूजा व दीपावली के समय भी बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. बेंगलुरू में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या नजर आ रही है. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >