Weather Forecast Update: झारखंड में होगी बारिश, जानिए देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Update Today : सुपर चक्रवात नोरु की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव होगा. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना नजर आ रही है. दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

Live Updates
4:29 AM. 3 Oct 22 10:59 PM. 2 Oct

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 35 तथा 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

4:29 AM. 3 Oct 22 10:59 PM. 2 Oct

दक्षिण भारत के राज्यों के मौसम का हाल

दक्षिण के राज्यों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों, यनम में 2, 4 और 5 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है. दक्षिणी कर्नाटक के हिस्सों में 2 अक्टूबर और तेलंगाना में 5 व 6 अक्टूबर को तेज वर्षा के आसार है. अन्य राज्यों की बात करें तो मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड और त्रिपुरा में 2 से 4 अक्टूबर के बीच गरज के साथ बारिश हो सकती है. असम, मेघालय में भी बारिश होने की संभावना है.

4:29 AM. 3 Oct 22 10:59 PM. 2 Oct

यूपी समेत देश के इन राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करके बताया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के कई इलाकों में दो से तीन दिनों तक बारिश होने वाली है. विभाग के अनुसार, 6 अक्टूबर के बाद दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश होगी. इसके अलावा, नॉर्थ ईस्ट इंडिया और पूर्वी हिस्से में भी अगले तीन से चार दिनों तक तेज बरसात के आसार हैं.

8:05 PM. 2 Oct 22 2:35 PM. 2 Oct

झारखंड के इन जिलों में कुछ देर में बारिश

झारखंड के बोकारो, गुमला, हजारीबाग,खूंटी, लातेहार, रामगढ़ ,रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम के इलाकों में कुछ देर में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

8:05 PM. 2 Oct 22 2:35 PM. 2 Oct

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में

दिल्ली में रविवार की सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 81 फीसदी दर्ज की गयी. शहर में दिन के दौरान आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

8:05 PM. 2 Oct 22 2:35 PM. 2 Oct

रांची में बारिश शुरू

झारखंड की राजधानी रांची में बारिश शुरू हो गयी है. राज्य के दक्षिण-पश्चिमी, उत्तरी तथा मध्य भागों में कुछ जगहों पर 3 अक्टूबर को भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गयी है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today : सुपर चक्रवात नोरु की वजह से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव होगा. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में पांच अक्टूबर से बारिश होने के आसार हैं. झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश की संभावना नजर आ रही है. दुर्गा पूजा के मौके पर बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. यूपी में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं आज कैसा रहने वाला है मौसम..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >