Weather Forecast Updates: यूपी-दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में बारिश, गिरेंगे ओले, येलो अलर्ट जारी

Weather Forecast LIVE Updates : जहां दिल्ली में फरवरी महीने की शुरुआत भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. यहां जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
8:44 AM. 3 Feb 22 8:44 AM. 3 Feb

चंडीगढ़ में बारिश

चंडीगढ़ में आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

8:44 AM. 3 Feb 22 8:44 AM. 3 Feb

दिल्ली-एनसीआर में बारिश

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से बारिश हो रही है. जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 1313 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.

6:58 AM. 3 Feb 22 6:58 AM. 3 Feb

मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी

उत्तर भारत में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों में भारी बर्फ और मैदानों में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

10:05 PM. 2 Feb 22 10:05 PM. 2 Feb

यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश और ओले गिरने के आसार

यूपी में बारिश और ठंड से लिए अभी तीन दिन और तैयार रहना होगा. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण 3 फरवरी को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं. बृहस्पतिवार से शनिवार तक कोहरा, बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

5:35 PM. 2 Feb 22 5:35 PM. 2 Feb

कश्मीर में अगले तीन दिनों में बारिश, बर्फबारी का अनुमान

कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है और मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया है जो पिछली रात के 1.8 डिग्री से. तापमान से चार डिग्री कम है. मशहूर स्की स्थल गुलमर्ग में शून्य से 8.0 डिग्री से. कम तापमान दर्ज किया गया. दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटक स्थल पर शून्य से 6.1 डिग्री से. कम तापमान दर्ज किया गया.

5:35 PM. 2 Feb 22 5:35 PM. 2 Feb

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में, कोहरा छाए रहने के आसार

दिल्ली में बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहा और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े सात बजे सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 400 मीटर, वहीं पालम वेधशाला में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गयी। दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही. सुबह 7.05 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 341 था, वहीं फरीदाबाद में एक्यूआई 283 , गाजियाबाद में 356, ग्रेटर नोएडा में 216, गुरुग्राम में 274 और नोएडा में एक्यूआई 327 रहा. मौसम विज्ञानियों ने दिन में हल्का कोहरा छाए रहने और अधिकतम तापमान के 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

2:35 PM. 2 Feb 22 2:35 PM. 2 Feb

मध्‍य प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार पूरे मध्‍य प्रदेश में तीन फरवरी तक दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकता है.

2:35 PM. 2 Feb 22 2:35 PM. 2 Feb

छत्तीसगढ़ में बारिश

छत्‍तीसगढ़ में इन दिनों हवा उत्तर-पश्चिम से आ रही है और इसके चलते ठंड थोड़ी कम हो चुकी है. मौसम विभाग की मानें तो दो फरवरी को प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. इसके साथ ही गुरुवार तीन फरवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं.

2:35 PM. 2 Feb 22 2:35 PM. 2 Feb

समुद्री ‘हीटवेव’ बढ़ रही हैं, भारत में मॉनसून की बारिश पर पड़ रहा है असर

एक नए अध्ययन से पता चला है कि हिंद महासागर में ‘समुद्री हीटवेव’ तेजी से बढ़ रही हैं और इससे भारत में मॉनसून की बारिश पर असर पड़ रहा है. पुणे स्थित भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं के एक अध्ययन में यह बात सामने आई है.

2:35 PM. 2 Feb 22 2:35 PM. 2 Feb

वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता 400 मीटर, वहीं पालम वेधशाला में दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गयी. दिल्ली में बुधवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही.

2:35 PM. 2 Feb 22 2:35 PM. 2 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से कम

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हल्का कोहरा रहा और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है.

11:01 AM. 2 Feb 22 11:01 AM. 2 Feb

बिहार का मौसम

वहीं चार-पांच फरवरी को कमोबेश पूरे बिहार में मध्यम और कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश के आसार भी हैं. आइएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल तीन तारीख से बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश करने का पूर्वानुमान है. इसकी वजह से बारिश की संभावना बन रही है.

10:39 AM. 2 Feb 22 10:39 AM. 2 Feb

आज यूपी में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई क्षेत्रों में आज बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इसके बाद ठंड बढ़ेगी.

10:39 AM. 2 Feb 22 10:39 AM. 2 Feb

आज बिहार में बारिश

बुधवार को बिहार में फिर एकबार मौसम खराब होने वाला है. उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य और दक्षिणी-पूर्व बिहार में मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार हैं. तीन तारीख को अधिकतर इन्हीं इलाकों में सामान्य अथवा छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान है.

10:39 AM. 2 Feb 22 10:39 AM. 2 Feb

दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग की मानें तो, दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, 3-4 फरवरी को देश की राजधानी में बारिश होने की संभावना है.

10:58 AM. 2 Feb 22 10:58 AM. 2 Feb

कोलकाता एयरपोर्ट पर घना कोहरा

कोलकाता एयरपोर्ट पर घना कोहरा नजर आ रहा है. इस वजह से उड़ानें लेट हो रहीं हैं.

8:26 AM. 2 Feb 22 8:26 AM. 2 Feb

पछुआ का प्रवाह लगातार फरवरी में भी बने रहने का पूर्वानुमान

पछुआ का प्रवाह लगातार फरवरी में भी बने रहने का पूर्वानुमान है. इधर फरवरी के एक से तीन फरवरी तक उत्तरी बिहार में मध्यम से घना कोहरा बनने के आसार बन गये हैं. दक्षिणी बिहार में मौसम में कुछ राहत का पूर्वानुमान है.

8:26 AM. 2 Feb 22 8:26 AM. 2 Feb

बिहार में चार और पांच फरवरी को बारिश के आसार

चार और पांच फरवरी को पूरे बिहार में अच्छी खासी बरसात आने के आसार हैं. इसकी वजह से पछिया हवा एक बार फिर जोर पकड़ेगी. जिसकी वजह से फरवरी में सामान्य तौर पर महसूस होने वाली ठंडक कुछ ज्यादा महसूस होगी.

11:05 AM. 2 Feb 22 11:05 AM. 2 Feb

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड में मौसम का मिजाज बुधवार दो फरवरी (2 February) से फिर बदलेगा. राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा. इस कारण तीन फरवरी को राज्य के उत्तर-पूर्वी (संताल व कोयलांचल), मध्य (दक्षिणी छोटानागपुर) और दक्षिणी (कोल्हान) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.

8:26 AM. 2 Feb 22 8:26 AM. 2 Feb

फरवरी में ठंड जारी रहने के आसार

फरवरी में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम तापमान रहने के आसार हैं, जबकि पंजाब और हरियाणा में समान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है. फरवरी के लिए वर्षा और तापमान के भारत मौसम विज्ञान विभाग के मासिक अनुमान के अनुसार, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों को छोड़कर, जहां सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है, वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है.

8:26 AM. 2 Feb 22 8:26 AM. 2 Feb

ओडिशा को अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड से मिल जाएगी

ओडिशा को अगले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड से राहत मिल जाएगी, लेकिन राज्य में इस हफ्ते के आखिर में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि राज्य के कुछ जिले सोमवार को शीत लहर की चपेट में आ गए जबकि कई स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया.

7:32 AM. 2 Feb 22 7:32 AM. 2 Feb

उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत नहीं

उत्तर प्रदेश में ठंड के कम होने की आस में बैठे लोगों को मौसम विभाग के अलर्ट ने चिंता में डाल दिया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड के कम होने के आसार नहीं हैं. फरवरी महीने में बारिश और कोहरे से निजात मिलने की कम संभावना है. अगले 48 घंटे तक कई जगहों पर घना कोहरा रहेगा.

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates : जहां दिल्ली में फरवरी महीने की शुरुआत भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं बिहार-झारखंड-यूपी सहित देश के अन्‍य राज्‍यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. यहां जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >