Weather Forecast Update: राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather LIVE Updates Today/19July/ Monsoon – मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Live Updates
3:11 AM. 20 Jul 22 9:41 PM. 19 Jul

राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी

राजस्थान के अनेक इलाकों में बीते 24 घंटे में मूसलाधार बारिश हुई तथा सबसे अधिक 203 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा में दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में राज्य के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बूंदी, डूंगरपुर, सिरोही, कोटा एवं राजसमंद जिलों में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश हुई है.

3:11 AM. 20 Jul 22 9:41 PM. 19 Jul

ब्रिटेन में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

ब्रिटेन में इस समय लोगों को अप्रत्याशित भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी लंदन के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात काफी गर्म रही और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ब्रिटेन के मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदियों और झीलों में नहाने के दौरान कम से कम पांच लोगों की डूबने से मौत हो गयी.

3:11 AM. 20 Jul 22 9:41 PM. 19 Jul

मध्य प्रदेश के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि रायसेन, गुना, विदिशा, सीहोर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, आगर, मंदसौर जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इन जिलों में ये 64 से 115 मिमी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

3:11 AM. 20 Jul 22 9:41 PM. 19 Jul

राजस्थान के इन जिलों में मानसून के आगामी 24 घंटे तक सक्रिय रहने की संभावना

राजस्थान के अनेक इलाकों में मानसून की मूसलाधार बारिश जारी है. राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में मानसून आगामी 24 घंटे तक सक्रिय रहने व कहीं कहीं भारी बारिश व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही के बीच मंगलवार को लोग भारी उमस से परेशान रहे.

8:33 PM. 19 Jul 22 3:03 PM. 19 Jul

राजस्थान के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश जारी

राजस्थान के अनेक इलाकों में मानसून की मूसलाधार बारिश जारी है और बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक 203 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा में दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक, बीते 24 घंटे में राज्य के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बूंदी, डूंगरपुर, सिरोही, कोटा और राजसमंद जिलों में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है.

8:33 PM. 19 Jul 22 3:03 PM. 19 Jul

झारखंड के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

मौसम विभाग(आईएमडी) रांची के अनुसार राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान सामान्यत: बादल छाये रहेंगे.

मुख्य बातें

Weather LIVE Updates Today/19July/ Monsoon – मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, दक्षिणपूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >