Weather Forecast Updates: छत्तीसगढ़ में बारिश, जानें झारखंड-बिहार सहित अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Weather Forecast Update Today: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. झारखंड में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं. दीपावली के आसपास मौसम सुहाना रहेगा. दिल्ली में अगले चार दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है. आइए जानते हैं अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
11:00 PM. 17 Oct 22 11:00 PM. 17 Oct

दिल्ली में खराब श्रेणी वायु गुणवत्ता

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को लगातार दूसरे दिन ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गय. जबकि अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा. (भाषा)

11:00 PM. 17 Oct 22 11:00 PM. 17 Oct

रायपुर में झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ के रायपुर में झमाझम बारिश हो रही है. तेज बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग अनुमान है कि अभी और बारिश हो सकती है.

11:00 PM. 17 Oct 22 11:00 PM. 17 Oct

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है. (भाषा)

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा. केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही.

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

पश्‍चिम सिंहभूम में होगी बारिश

कुछ देर में झारखंड के पश्‍चिम सिंहभूम के कुछ इलाकों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसकी चेतावनी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है.

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आमतौर पर आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान के 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया है.

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

ठंड की दस्तक

देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. झारखंड में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं. यहां बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना

स्काईमेट की मानें तो, 18 अक्टूबर की रात तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास पहुंच सकता है जिसके कारण मौसम में बदलाव नजर आएगा. इसी दौरान उत्तरी अंडमान सागर और आस-पास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना है.

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें, दक्षिण-पश्चिम राज्यों जैसे तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और कर्नाटक के अलावा लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार के कुछ इलाकों में 20 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं.

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

बिहार का मौसम

बिहार से मॉनसून पूरी तरह से वापस लौट गया है. बिहार में पछुआ हवा चल रही है. आइएमडी के आंकड़ों के मुताबिक पूरे राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे है. लिहाजा रात कुछ ठंडी महसूस हो रही है. पूर्वानुमान है कि इस साल सर्दियां में पारा सामान्य से कुछ नीचे रह सकता है. हालांकि अक्तूबर में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा.

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब

दिल्ली में रविवार को सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों में दिल्ली में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने की उम्मीद है.

2:14 PM. 17 Oct 22 2:14 PM. 17 Oct

झारखंड से मॉनसून लौटा, पर धनतेरस में छायेंगे बादल

मौसम केंद्र के अनुसार, रविवार को राजधानी से भी मॉनसून वापस हो गया है. अगले दो दिनों के दौरान पूरे राज्य से मॉनसून के वापस हो जाने की उम्मीद है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि धनतेरस के दिन (22 अक्तूबर) राजधानी सहित राज्य के कई इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि इस दिन बारिश की उम्मीद नहीं है. मौसम केंद्र के अनुसार इससे पूर्व कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है. दीपावली के आसपास मौसम सुहाना रहेगा. अधिकतम तापमान में कमी आयेगी. रात में ठंड का अहसास होने लगेगा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 से 29 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Update Today: देश में जल्द ही ठंड दस्तक देनेवाली है. कई हिस्सों में तो गुलाबी ठंड का अहसास भी होने लगा है. झारखंड में आज आकाश में बादल छाये हुए हैं. दीपावली के आसपास मौसम सुहाना रहेगा. दिल्ली में अगले चार दिनों में आसमान साफ रहने की उम्मीद है. बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है. आइए जानते हैं अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >