Weather Forecast Update: IMD ने हीटवेव की चेतावनी, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्य का हाल

Weather Forecast Today Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी तथा बारिश आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. जानें दिल्ली-यूपी और बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
7:06 AM. 18 May 22 7:06 AM. 18 May

हीटवेव की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव की चेतावनी दी. गुरुवार से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव चलने के आसार हैं. इधर दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है.

8:50 PM. 17 May 22 8:50 PM. 17 May

27 मई से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत केरल से हो जायेगी

मौसम विभाग की मानें तो, 27 मई से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की शुरुआत केरल से हो जायेगी. मौसम विभाग ने कहा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह और आसपास के इलाकों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण बारिश हो रही है. आइएमडी ने एक बयान में कहा, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान द्वीप समूह के अलावा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

राजस्‍थान में मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राजस्‍थान के झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलो में में मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

दक्षिण पश्चिम मानसून अभी कहां है

आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान सागर और अंडमान द्वीप समूह और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. मध्य पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के देवघर और गिरिडीह जिले के कुछ भाग में अगले एक से तीन घंटे में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है. रांची स्‍थित मौसम विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान

मौसम विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली चमकने तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसके साथ ही शहर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

इस हफ्ते उत्तराखंड, मेघालय, केरल, असम समेत कई अन्य राज्य में बारिश होगी. आइएमडी ने सोमवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर पहुंच चुका है.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार,दिल्ली में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 57 प्रतिशत रहा. आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई थी, हालांकि यह अभी भी सामान्य से दो से चार डिग्री ऊपर था. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

दिल्ली में मौसम लेगा करवट

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

शिमला में बारिश

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार तक आंधी-तूफान चलने के साथ ही बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. शिमला में मंगलवार सुबह बारिश और ओलावृष्टि हुई.

2:24 PM. 17 May 22 2:24 PM. 17 May

अंडमान निकोबार में एक दिन बाद पहुंचा मानसून

मौसम कार्यालय ने कहा कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह और आसपास के इलाकों में क्षोभमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने के कारण बारिश हो रही है. अंडमान निकोबार द्वीपों पर मानसून की शुरुआत एक दिन देरी से हुई. आईएमडी ने पहले कहा था कि 15 मई को इस क्षेत्र में मौसमी बारिश होगी.

8:48 AM. 17 May 22 8:48 AM. 17 May

मध्य प्रदेश में लू से जल्द राहत मिलने के आसार

मध्य प्रदेश के निवासियों को इस सप्ताह भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि तापमान में गिरावट शुरू हो गई है और अगले कुछ दिनों में पारा और लुढ़कने के आसार हैं.

8:16 AM. 17 May 22 8:16 AM. 17 May

यहां होगी भारी बारिश

मौसम कार्यालय ने कहा कि तमिलनाडु में मंगलवार से बुधवार तक और अगले दो दिनों में लक्षद्वीप क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि बुधवार को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी वर्षा की संभावना है.

8:16 AM. 17 May 22 8:16 AM. 17 May

झारखंड का मौसम

झारखंड में 21 मई तक विभिन्न इलाकों में हल्के से मध्यम दर्ज की बारिश हो सकती है. राज्य में अगले 2-3 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है.

8:16 AM. 17 May 22 8:16 AM. 17 May

दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में पारा घटकर 42.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. दिल्ली में रविवार को साल का अब तक का सबसे गर्म दिन (45.6 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया. आईएमडी ने कहा कि मंगलवार को आंधी या धूल भरी आंधी के चलने से पारा कुछ डिग्री नीचे आ सकता है. बुधवार को फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा और शुक्रवार को यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है.

8:16 AM. 17 May 22 8:16 AM. 17 May

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त तपिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. इसके अलावा पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा.

7:16 AM. 17 May 22 7:16 AM. 17 May

बिहार का मौसम

उत्तर बिहार के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की जा रही है. यहां बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश होने से सूबे के कुछ जिलों में मौसम सुहाना रहेगा.

7:16 AM. 17 May 22 7:16 AM. 17 May

हरियाणा और पंजाब का मौसम

हरियाणा और पंजाब में भी अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से काफी ऊपर रहा. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के गुरुग्राम में पारा रविवार के तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस से घटकर सोमवार को 44.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

7:16 AM. 17 May 22 7:16 AM. 17 May

गरज और बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार से बुधवार तक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है. राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में पारा दो से पांच डिग्री नीचे रहा। धौलपुर 46.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा.

7:16 AM. 17 May 22 7:16 AM. 17 May

ओडिशा का मौसम

पश्चिमी ओडिशा में रात भर मध्यम से भारी बारिश होने से शुष्क मौसम समाप्त हुआ. मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले तीन-चार दिनों में ओडिशा में गरज के साथ वर्षा और धूल भरी हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है.

7:16 AM. 17 May 22 7:16 AM. 17 May

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश को भी लू की स्थिति से राहत मिलने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में पारे में गिरावट का अनुमान जताया है. आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जून के मध्य तक मानसून आने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आंधी तथा बारिश आने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. जानें दिल्ली-यूपी और बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >