Weather Forecast Update: अरब सागर में उठे तूफान के कमजोर पड़ने की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather Forecast Today Updates: केरल और गुजरात के कई इलाकों में बारिश जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. झारखंड में बारिश का दौर जारी है. बिहार में बारिश की कमी दूर हो सकती है. जानें मध्‍य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम.

Live Updates
11:03 PM. 17 Jul 22 11:03 PM. 17 Jul

अरब सागर में उठे तूफान के कमजोर पड़ने की संभावना: मौसम विभाग

गुजरात में नलिया तट से 160 किलोमीटर दूर पश्चिम में उत्तरी अरब सागर में उठा एक तूफान ओमान की ओर बढ़ रहा है, लेकिन सोमवार तक इसके कमजोर पड़ने की संभावना है. मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने रविवार की देर शाम बताया कि अधिकारी शनिवार सुबह पोरबंदर तट से 100 किलोमीटर पश्चिम में हवा का दबाव बनने के बाद से इस पर नजर रख रहे हैं.

11:03 PM. 17 Jul 22 11:03 PM. 17 Jul

राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश

राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. वहीं इस दौरान पूर्वी राजस्थन में कहीं कहीं पर भारी बारिश हुई. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. बताया गया कि पूर्वी राजस्थान में आगामी 4-5 दिन अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

11:03 PM. 17 Jul 22 11:03 PM. 17 Jul

दिल्ली में बारिश से मौसम खुशगवार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया. आईएमडी ने बताया कि बारिश होने के कारण पारा गिरकर 24.3 डिग्री सेल्सियस हो गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री कम है. इसने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों जैसे कि शाहदरा, अक्षरधाम, मयूर विहार, आईटीओ, साकेत और इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में बारिश हुई.

11:03 PM. 17 Jul 22 11:03 PM. 17 Jul

केरल में भारी बारिश

केरल के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश होने के कारण मुल्लापेरियार समेत कई बांधों में जल स्तर बढ़ रहा है और रविवार को कुछ बांधों में पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, छह बांधों में जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है और इनमें से चार बांध इडुक्की में हैं और एक बांध में जल स्तर ओरेंज अलर्ट के स्तर तक पहुंच गया है.

11:03 PM. 17 Jul 22 11:03 PM. 17 Jul

उत्तराखंड में 19 और 20 को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि, गंगा और उसकी सहायक नदियों समेत ज्यादातर नदियां उफान पर हैं. विभाग ने प्रदेश के 13 में से सात जिलों के लिए 19 और 20 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

1:58 PM. 17 Jul 22 1:58 PM. 17 Jul

राजधानी रांची में बारिश 

झारखंड की राजधानी रांची में झमाझम बारिश जारी है. मौसम विभग (आईएमडी) रांची के अनुसार रविवार को वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है.

1:58 PM. 17 Jul 22 1:58 PM. 17 Jul

इन राज्यों में अगले 5 दिनों के दौरान बारिश की संभावना

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) दिल्ली के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, राजस्थान और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.

1:58 PM. 17 Jul 22 1:58 PM. 17 Jul

ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम एजेंसी स्काई वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

1:58 PM. 17 Jul 22 1:58 PM. 17 Jul

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी में उमस के बाद रविवार की सुबह बारिश हुई. मौसम विभाग (आईएमडी) दिल्लीके अनुसार 17 जुलाई को बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया.

7:41 AM. 17 Jul 22 7:41 AM. 17 Jul

केरल में बारिश जारी

केरल और गुजरात के कई इलाकों में बारिश जारी है. प्रशासन ने राज्य के उत्तरी एवं मध्य भागों में नदियों के तटों के आसपास रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आठ जिलों– इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कसारगोड के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: केरल और गुजरात के कई इलाकों में बारिश जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. झारखंड में बारिश का दौर जारी है. बिहार में बारिश की कमी दूर हो सकती है. जानें मध्‍य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्‍य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >