Weather Forecast Updates: मौसम फिर लेगा करवट, झारखंड-बिहार-दिल्ली में बारिश, जानें आज का मौसम

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप निकल रही है जिसकी वजह से ठंड से राहत मिली है. हालांकि फिर मौसम एक बार करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना बनी हुई हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

Live Updates
5:19 PM. 17 Feb 22 5:19 PM. 17 Feb

श्रीनगर में बारिश होने की संभावना

श्रीनगर में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है. मौसम विभाग की मानें तो यहां बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है.

2:41 PM. 17 Feb 22 2:41 PM. 17 Feb

19 फरवरी से छाये रहेंगे बादल

राजस्थान में आज (17 फरवरी) एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. 19 फरवरी से इसका असर झारखंड में दिख सकता है. 19 फरवरी को झारखंड में बादल छाये रह सकते हैं. 20 से 22 फरवरी तक राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य (रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

2:41 PM. 17 Feb 22 2:41 PM. 17 Feb

आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में आज सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है.

2:41 PM. 17 Feb 22 2:41 PM. 17 Feb

यहां भी बारिश

पश्चिम बंगाल, सिक्किम जैसे राज्यों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

2:41 PM. 17 Feb 22 2:41 PM. 17 Feb

यहां तीन दिनों तक भारी बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि अंडमान और निकोबार में भी तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

2:41 PM. 17 Feb 22 2:41 PM. 17 Feb

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है.

2:41 PM. 17 Feb 22 2:41 PM. 17 Feb

न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

10:26 AM. 17 Feb 22 10:26 AM. 17 Feb

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और बर्फबारी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख आदि इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

10:26 AM. 17 Feb 22 10:26 AM. 17 Feb

लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश का अनुमान

अगले दो दिनों तक लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

10:42 AM. 17 Feb 22 10:42 AM. 17 Feb

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो, अगले पांच दिनों तक तमिलनाडु के कुछ इलाकों और केरल में हल्की से मध्यम बारिश(rain) हो सकती है.

10:26 AM. 17 Feb 22 10:26 AM. 17 Feb

पश्चिमी विक्षोभ का असर

17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करते ही पूरे प्रदेश में मौसम बदल जायेगा, ऐसा मौसम विज्ञानियों का अनुमान है.

7:52 AM. 17 Feb 22 7:52 AM. 17 Feb

दिल्ली में सुबह धूप खिली

दिल्ली में गुरुवार की सुबह धूप खिली नजर आ रही है. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा रहा, जबकि अधिकतर इलाकों में आसमान साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में “कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं” होने की भविष्यवाणी की है.

7:52 AM. 17 Feb 22 7:52 AM. 17 Feb

झारखंड में आज होगी बारिश

झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है. दरअसल झारखंड के कई जिलों में गुरुवार को तेज गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को राजधानी रांची समेत हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, रामगढ़ समेत अन्य इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. इन इलाकों में बादल बनने के बाद बारिश के आसार हैं.

7:12 AM. 17 Feb 22 7:12 AM. 17 Feb

बिहार काम मौसम

उत्तर की ओर से आने वाली हवा का प्रभाव बिहार के ऊपर नजर आ रहा है जिसकी गति 8-10 किमी प्रतिघंटा है. इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन उसके बाद 20 फरवरी को दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगडिय़ा के अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किया है.

10:42 AM. 17 Feb 22 10:42 AM. 17 Feb

यूपी का मौसम

यूपी के मौसम(Uttar pradesh Weather) पर नजर डालें तो यहां के कई जिलों में बादल छाने के साथ इस सप्ताह हल्की से मध्‍यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. बारिश की वजह से थोड़ी ज्यादा सर्दी महसूस लोग करेंगे. हालांकि उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

10:42 AM. 17 Feb 22 10:42 AM. 17 Feb

मध्य पदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम( Madhya Pradesh Weather) पर नजर डालें तो यहां 17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है, जिसका असर पूरे प्रदेश के मौसम पर पड़ सकता है. सूबे का मौसम खराब होने की आशंका जताई जा रही है. सूबे के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है.

10:42 AM. 17 Feb 22 10:42 AM. 17 Feb

छत्तीसगढ़ का मौसम

छत्तीसगढ़ में मौसम (
छत्तीसगढ़ में मौसम) एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है. पूर्व की ओर से आ रही हवाएं बंगाल की खाड़ी से अच्छी-खासी नमी लाने का काम कर रहीं हैं जिसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात हुई. बारिश का क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभाग है.

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से दिन में धूप निकल रही है जिसकी वजह से ठंड से राहत मिली है. हालांकि फिर मौसम एक बार करवट लेने के आसार हैं. झारखंड-बिहार और यूपी में बारिश की संभावना बनी हुई हैं. जानें आज का मौसम कैसा रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >