Weather Forecast Update: ओडिशा में उफान पर महानदी, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका

Weather Forecast LIVE Update Today: राजस्थान में बुधवार को बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राज्‍य में बारिश हो रही है. इसके असर से 16 व 17 अगस्त को राज्‍य में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Live Updates
4:19 AM. 18 Aug 22 10:49 PM. 17 Aug

ओडिशा में उफान पर महानदी

ओडिशा में मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में महानदी के बाढ़ का पानी भर जाने के कारण जहां कई लोगों के जीवन में मुसबीतें खड़ी हो गयी हैं. महानदी में बाढ़ की स्थिति काफी चिंताजनक है और 237 गांवों में करीब 1.5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.

8:31 PM. 17 Aug 22 3:01 PM. 17 Aug

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना

उत्तरी बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे सप्ताहांत के दौरान गांगेय पश्चिम बंगाल में व्यापक पैमाने पर बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य के तटीय और पश्चिमी जिलों में गत सप्ताह कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. मौसम कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के कारण शुक्रवार से रविवार तक गांगेय पश्चिम बंगाल के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार तथा बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में एक या दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ बारिश का अनुमान जताया है.

8:31 PM. 17 Aug 22 3:01 PM. 17 Aug

दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली में बुधवार को सुबह बादल छाए रहे और हल्की बारिश की भी संभावना है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस मौसम के लिए सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

8:31 PM. 17 Aug 22 3:01 PM. 17 Aug

गोवा और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना

मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के अनुसार कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. महाराष्ट्र से सटे गुजरात में कल भारी बारिश हुई थी.

1:00 PM. 17 Aug 22 7:30 AM. 17 Aug

राजस्थान में बारिश की  प्रबल संभावना

राजस्थान में बुधवार को बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राज्‍य में बारिश हो रही है. इसके असर से 16 व 17 अगस्त को राज्‍य में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. मंगलवार को दिन में राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश हुई. इस बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में मंगलवार को कहीं हल्की से मध्यम दर्जे तो कहीं तेज बारिश का दौर चला .

मुख्य बातें

Weather Forecast LIVE Update Today: राजस्थान में बुधवार को बारिश होने की संभावना है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राज्‍य में बारिश हो रही है. इसके असर से 16 व 17 अगस्त को राज्‍य में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >