Weather Forecast Updates: दिल्ली में भारी बारिश, जानें झारखंड-एमपी-यूपी सहित अन्‍य राज्यों का मौसम

Weather Forecast Today Updates : दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां शनिवार को हल्की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. इधर लगातार भारी बारिश के कारण राजस्थान के सीमावर्ती गंगानगर शहर के ज्यादातर हिस्सों में जलभराव होने पर शुक्रवार को सेना की मदद ली गयी. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों का हाल

4:15 AM. 17 Jul 22 4:15 AM. 17 Jul

दिल्ली में मूसलाधार बारिश से जलजमाव

दिल्ली में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा. दिल्ली में पिछले कई दिनों से लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था लेकिन शनिवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली है.

4:15 AM. 17 Jul 22 4:15 AM. 17 Jul

केरल में मूसलाधार बारिश जारी

केरल में लगातार भारी वर्षा जारी रहने तथा कुछ बांधों में पानी उनकी भंडारण क्षमता के करीब पहुंचने के बीच प्रशासन ने शनिवार को राज्य के उत्तरी एवं मध्य भागों में नदियों के तटों के आसपास रहने वालों के लिए अलर्ट जारी किया. मौसम विज्ञानी का हवाला देते हुए मुख्मयंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा होती रहेगी.

4:15 AM. 17 Jul 22 4:15 AM. 17 Jul

जलवायु परिवर्तन को लेकर मजबूत कठम उठाने पर प्रतिबद्धता

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल के समय में दो झटके लगने के बावजूद जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के लिए कार्यपालिका स्तर पर मजबूत कठम उठाने की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने पिछले महीने देश के मुख्य वायु प्रदूषण विरोधी कानून को यह कहकर सीमित कर दिया था कि इसका विद्युत उत्पादन संयंत्रों से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन घटाने में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है.

4:15 AM. 17 Jul 22 4:15 AM. 17 Jul

महाराष्ट्र के बांधों में दोगुना हुआ जल भंडार

जुलाई में भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के बांधों में सामूहिक जल भंडार दोगुना हो गया है. राज्य के जल संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, एक जुलाई को बांधों में पानी का भंडार कुल भंडारण क्षमता का 24.07 फीसदी था, लेकिन शुक्रवार शाम को यह बढ़कर 53.73 फीसदी हो गया. कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र के अधिकतर हिस्सों, मराठवाड़ा, विदर्भ और राज्य के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश ने बांधों में पानी के भंडार को बढ़ा दिया है और कई छोटे जलाशयों में पानी भर गया है.

4:15 AM. 17 Jul 22 4:15 AM. 17 Jul

दिल्ली- गर्मी से मिली राहत

देश की राजधानी के विभिन्न इलाकों में शनिवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया. कई दिनों से पड़ रही गर्मी से दिल्ली वासियों को राहत मिली. मौसम विभान ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया था.

9:03 PM. 16 Jul 22 9:03 PM. 16 Jul

खरीफ बुवाई में देरी के लिए असमान मानसून जिम्मेदार

मौसम विज्ञानियों और कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि असमान मानसून ने भले ही देश में खरीफ फसलों की बुवाई को प्रभावित किया हो, लेकिन उत्पादन, खाद्य सुरक्षा और मुद्रास्फीति को लेकर घबराना या चिंता करना जल्दबाजी होगी.

5:37 PM. 16 Jul 22 5:37 PM. 16 Jul

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने बुलेटिन में कहा है कि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और दिन में हल्की बारिश होगी.

5:37 PM. 16 Jul 22 5:37 PM. 16 Jul

महाराष्ट्र में बारिश से 100 से अधिक लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 102 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक, यह संख्या एक जुलाई से 14 जुलाई के बीच दर्ज की गई है.

3:02 PM. 16 Jul 22 3:02 PM. 16 Jul

पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना

आईएमडी के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है क्योंकि तटीय ओडिशा पर कम दबाव का क्षेत्र कुछ कमजोर हो गया है. हालांकि पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर एक अच्छी तरह से चिन्हित कम क्षेत्र के कारण राज्य के पूर्वी हिस्से में बारिश बढ़ने की उम्मीद है.

3:02 PM. 16 Jul 22 3:02 PM. 16 Jul

इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 3-4 दिनों में मध्य, दक्षिण-पश्चिम भारत और इसके आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. यहां गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं.

3:02 PM. 16 Jul 22 3:02 PM. 16 Jul

बिहार में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान

मॉनसून की ट्रफ लाइन उत्तर की तरफ खिसकती नजर बा रही है. लिहाजा 20 जुलाई के आसपास बिहार में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है. आइएमडी की इस रिपोर्ट के आधार पर मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह बारिश बिहार में सूखे की बन रही आशंका को खत्म कर सकती है.

3:02 PM. 16 Jul 22 3:02 PM. 16 Jul

गुजरात में मॉनसून अब भी सक्रिय

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ (एसईओसी) द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात में मॉनसून अब भी सक्रिय है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से भारी बारिश हो रही है.

12:31 PM. 16 Jul 22 12:31 PM. 16 Jul

राजस्थान के गंगानगर शहर में रिकॉर्ड बारिश से हालात बिगड़े

लगातार भारी बारिश के कारण सीमावर्ती गंगानगर शहर के ज्यादातर हिस्सों में जलभराव होने पर शुक्रवार को सेना की मदद ली गई। सेना के जवान जल निकासी में स्थानीय प्रशासन की मदद कर रहे हैं. इस बीच, शहर के सभी राजकीय और निजी विद्यालयों में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया गया है. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बीकानेर जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, पाली में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना जतायी है.

12:31 PM. 16 Jul 22 12:31 PM. 16 Jul

मध्य प्रदेश में ओरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस इलाके में बारिश से रेल की पटरियां जलमग्न हो गई हैं और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. विभाग ने भोपाल और जबलपुर सहित 21 जिलों में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश तथा भोपाल एवं इंदौर सहित आठ संभागों में गरज के साथ बारिश होने के दो ‘यलो अलर्ट’ जारी किया हैं.

12:31 PM. 16 Jul 22 12:31 PM. 16 Jul

उत्तर प्रदेश में कम बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून आने के लगभग तीन सप्ताह बाद भी राज्य के 75 में से 71 जिलों में कम बारिश होने से खरीफ फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की जानकारी के अनुसार इस साल कुल 75 में से 71 जिलों में एक जून से 15 जुलाई के बीच कम बारिश हुई है.

12:31 PM. 16 Jul 22 12:31 PM. 16 Jul

दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर

दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र के कई इलाकों में शुक्रवार को भी भारी बारिश जारी रही. सुबह छह बजे तक पिछले 24 घंटे में छह तालुकाओं में 200 मिमी से अधिक बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भी भारी बारिश होने की आशंका जताई है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates : दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. यहां शनिवार को हल्की बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. इधर लगातार भारी बारिश के कारण राजस्थान के सीमावर्ती गंगानगर शहर के ज्यादातर हिस्सों में जलभराव होने पर शुक्रवार को सेना की मदद ली गयी. मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >